Taliban BLITZ continues - gains ground in crucial, second-largest city of Kandahar!
तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने कहा, ‘लंबे समय से जारी घेराबंदी और हिंसक हमलों के परिणामस्वरूप मध्य शहर कंधार की सेंट्रल जेल को आज दोपहर पूरी तरह से जीत लिया गया। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया और सभी कैदियों को रिहा किया गया है।’ उन्होंने कहा, कैदियों के रिहा होने पर उनका स्वागत किया गया।
Taliban reports capturing central jail and releasing hundreds of inmates.#Afghanistan #Kandahar #paki
कंधार जेल पर ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब तालिबान तेजी से अफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा जमाने में जुटा हुआ है। इससे पहले भी तालिबान ने कंधार जेल की घेराबंदी की थी और कैदियों की रिहाई की मांग की थी। हाल के हफ्तों में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार ने 3,000 से अधिक तालिबान लड़ाकों को कंधार जेल से दूसरी जगह भेजा। हालांकि, इसके बाद भी यहां पर बुधवार तक सैकड़ों की संख्या में तालिबान लड़ाकों की मौजूदगी थी। यही वजह थी कि तालिबान ने कंधार पर कब्जा करने के तुरंत बाद जेल पर हमला किया और कैदियों को रिहा करवा लिया।













