न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर, चंदोला तालाब क्षेत्र में ध्वस्त किए जाएंगे 2500 मकान

मंगलवार को चंदोला तालाब क्षेत्र में प्रशासन ने दूसरी बार सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 2,500 अवैध मकानों को ढहाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पहले चरण में करीब 3,000 मकानों को तोड़ा गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 10:01:38

अहमदाबाद में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर, चंदोला तालाब क्षेत्र में ध्वस्त किए जाएंगे 2500 मकान

अहमदाबाद। गुजरात की औद्योगिक राजधानी अहमदाबाद में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक और बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को चंदोला तालाब क्षेत्र में प्रशासन ने दूसरी बार सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 2,500 अवैध मकानों को ढहाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पहले चरण में करीब 3,000 मकानों को तोड़ा गया था।

इस बार की कार्रवाई को सुचारू और सुरक्षित तरीके से अंजाम देने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मौके पर 75 बुलडोजर, 150 डंपर और सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 8,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह कदम न सिर्फ अतिक्रमण हटाने के लिए है, बल्कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नियंत्रण पाने की दिशा में भी उठाया गया है।

अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर नजर, कार्रवाई का दूसरा चरण तेज

चंदोला झील के आसपास अवैध कब्जों और घुसपैठियों का वर्षों से बसेरा रहा है। प्रशासन के अनुसार, पहले चरण में तोड़े गए अधिकतर मकान कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के थे। दूसरे चरण की कार्रवाई में भी ऐसे ही निर्माणों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने हाल ही में हजारों बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से बड़ी संख्या अहमदाबाद में रह रही थी।

चंदोला तालाब: दशकों से अवैध बस्तियों का अड्डा

चंदोला तालाब क्षेत्र में अवैध निर्माण की कहानी नई नहीं है। 1970 और 80 के दशक में यहां प्रवासी मजदूरों ने अस्थायी बस्तियां बसाईं थीं, जो समय के साथ स्थायी हो गईं। वर्ष 2002 में एक एनजीओ द्वारा ‘सियासत नगर’ नाम से बसाई गई बस्ती ने इस क्षेत्र में अवैध कब्जों को और बढ़ावा दिया। 2010 से 2024 के बीच इन कब्जों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई, और प्रशासनिक चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य लगातार चलता रहा।

प्रशासन की सख्ती, कानून व्यवस्था बनी चुनौती

चूंकि यह मामला केवल अवैध निर्माण का नहीं बल्कि अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से भी जुड़ा है, इसलिए प्रशासन इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। भारी पुलिस बल की तैनाती और मशीनरी की मौजूदगी यह साफ संकेत देती है कि सरकार अब इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंतिम और निर्णायक अभियान चला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत