न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ : ऊंट गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार पर पलटी रोडवेज बस, गई चार लोगों की जान

बस स्टैंड के पास ऊंट गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस एक कार से जा भिड़ी और उसपर पलट गई जिससे कार में सवार चार लोगों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 7:05:04

हनुमानगढ़ : ऊंट गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार पर पलटी रोडवेज बस, गई चार लोगों की जान

हनुमानगढ़ के गांव परलीका में बीती शाम बेहद दर्दनाक और भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें बस स्टैंड के पास ऊंट गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस एक कार से जा भिड़ी और उसपर पलट गई जिससे कार में सवार चार लोगों की जान चली गई। हादसा इतना बुरा था कि कार पिचक गई और कार सवार लोगों की लाशों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कार में 5 सवारियां थीं। एक की हालत गंभीर है। उसे नोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नोहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक और घायल अधेड़ उम्र के हैं। बस हनुमानगढ़ डिपो की है तथा भादरा से हनुमानगढ़ जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। भादरा की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को परलीका बस स्टैंड पर रुकना था। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले सामने से आ रहे ऊंट गाड़ी को बस ने ओवरटेक किया। इसी दौरान ऊंट गाड़ी के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार से बस भिड़ गई। कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां थीं। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी को संभाला। बस की सवारियों को बाहर निकला गया। बस में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना के बाद मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि एक घायल की जेब से मिले आधार कार्ड में हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के गांव भोड़ी का पता है। पुलिस इस आधार कार्ड के आधार पर फिलहाल मृतकों के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल व्यक्ति अभी कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल