न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK में मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल, हाफिज सईद का था करीबी

पाकिस्तान के झेलम में जमात-उद-दावा के कमांडर और हाफिज सईद के भतीजे अबु क़ताल को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वह 2024 के रियासी आतंकी हमले सहित कई हमलों में शामिल था। घटना के बाद इलाके में हाई-अलर्ट जारी किया गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 9:13:44

PAK में मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल, हाफिज सईद का था करीबी

पाकिस्तान के झेलम में जमात-उद-दावा के कमांडर और हाफिज सईद के भतीजे अबु क़ताल को मार गिराया गया है। वह कई आतंकवादी हमलों में शामिल था, विशेष रूप से 2024 के रियासी आतंकी हमले की योजना और निगरानी में उसकी अहम भूमिका थी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अबु क़ताल, जिसे नदीम के नाम से भी जाना जाता है, जमात-उद-दावा का एक प्रमुख कमांडर और हाफिज सईद का करीबी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे पाकिस्तान के झेलम स्थित मंगला बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उसकी वीगो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें अबु क़ताल और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह एक सुनियोजित हमला था और पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि अबु क़ताल पिछले 25 वर्षों से पाकिस्तान के कश्मीर स्थित कोटली में रह रहा था। इस घटना के बाद झेलम के दीना, मंगला और अन्य संवेदनशील इलाकों में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं, हाफिज सईद की हत्या को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह सुरक्षित है और फिलहाल लाहौर में मौजूद है।

किन घटनाओं में शामिल था अबु क़ताल?

अबु क़ताल कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल था और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर लंबे समय से था।

26/11 मुंबई हमला

अबु क़ताल का नाम 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले से जुड़ा हुआ था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर गोलीबारी और बम धमाके किए थे, जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे।

2024 रियासी आतंकी हमला

अबु क़ताल 9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। यह तीर्थयात्री शिवखोड़ी मंदिर के दर्शन के बाद लौट रहे थे, जब उनकी बस पर हमला किया गया। इस हमले की निगरानी और योजना में अबु क़ताल की अहम भूमिका थी।

2023 रजौरी आतंकी हमला

NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के अनुसार, अबु क़ताल का नाम 2023 में जम्मू-कश्मीर के रजौरी में हुए आतंकी हमले में भी सामने आया था। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल

अबु क़ताल NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे लंबे समय से तलाश रही थीं। उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, और अंततः पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात हमलावरों ने उसे मार गिराया।

हाफिज सईद के मारे जाने की अफवाह

अबु क़ताल की मौत के साथ ही ऐसी अफवाहें भी फैलीं कि इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के संस्थापक हाफिज सईद भी मारा गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार वह लाहौर में सुरक्षित है। हाफिज सईद भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, जिसमें 26/11 मुंबई हमला भी शामिल है। भारत लंबे समय से उसे पकड़ने या सजा दिलाने की कोशिश कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर