न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप, लोकसभा चुनाव में होगी INDIA गठबंधन के साथ

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 1:58:31

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप, लोकसभा चुनाव में होगी INDIA गठबंधन के साथ

जींद (हरियाणा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ेगी।

केजरीवाल की यह घोषणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में AAP के साथ गठबंधन के इच्छुक नहीं हैं। राज्य में 10 संसदीय सीटें हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में अक्टूबर में होने की संभावना है।

आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

केजरीवाल ने जींद में ‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि आप राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह पहली बार होगा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि आप के पास राज्य का सबसे बड़ा संगठन है और प्रत्येक गांव में 15-20 सदस्यों की एक समिति है। उन्होंने कहा, “पिछले 6 महीनों में राज्य में लगभग 1.25 लाख लोग AAP पदाधिकारी बने हैं। ऐसा क्यों हुआ? लोग अन्य सभी पार्टियों से परेशान हैं, जैसा कि उन्होंने पिछले 75 वर्षों में देखा है।”

दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए आप प्रमुख ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हरियाणा में चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब दोनों पर आम आदमी पार्टी का शासन है। केजरीवाल ने कहा कि पूरा प्रदेश एक बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है। आज लोगों को केवल एक ही पार्टी – आप पर भरोसा है।

AAP का चुनावी प्रदर्शन

पिछले विधानसभा चुनावों में, AAP के उम्मीदवारों को NOTA (0.53%) से कम वोट मिले थे, अधिकांश उम्मीदवार 1,000 वोटों के आंकड़े को पार करने में विफल रहे और जमानत जब्त हो गई। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया और तीन सीटों – अंबाला, करनाल और फरीदाबाद पर 2% से कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन 0.48% वोट शेयर के साथ उसे कोई सीट नहीं मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत