न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले दो दिन गुपचुप तरीके से बीकानेर में ही थे 'आप' के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान, यहीं हो सकती हैं बाड़ेबंदी!

पंजाब से 'आप' पार्टी के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान पिछले दो दिन से गुपचुप तरीके से बीकानेर में ही थे। उन्होंने यहां एक लग्जरी होटल में दो दिन रुककर न सिर्फ बाड़ेबंदी की व्यवस्थाएं संभाली है, बल्कि कई राजनीतिक निर्णय भी यहीं से लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 9:44:53

पिछले दो दिन गुपचुप तरीके से बीकानेर में ही थे 'आप' के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान, यहीं हो सकती हैं बाड़ेबंदी!

पंजाब में चुनाव 20 फरवरी को संपन्न हो गए जिनके परिणाम 10 मार्च को आने हैं। लेकिन इससे पहले ही सभी राजनितिक पार्टियां अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान ना हो। इसके लिए पार्टियां बाडेबंदी की तैयारी में है। जहां बीते दिन रविवार को अशोक गहलोत दिल्ली राहुल गांधी के घर पहुंचे और बैठक की उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विभिन्न राज्यों के कांग्रेस के संभावित विधायकों की बाडेबंदी राजस्थान में होगी। इसी तरह पंजाब से 'आप' पार्टी के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान पिछले दो दिन से गुपचुप तरीके से बीकानेर में ही थे। उन्होंने यहां एक लग्जरी होटल में दो दिन रुककर न सिर्फ बाड़ेबंदी की व्यवस्थाएं संभाली है, बल्कि कई राजनीतिक निर्णय भी यहीं से लिए। पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संभावित विधायकों की बीकानेर में बाड़ेबंदी हो सकती है।

बीकानेर में नरेंद्र भवन होटल में भगवंत मान के रुकने की व्यवस्था की गई थी। उनकी यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। यहां तक कि नरेंद्र भवन के संचालकों को भी स्पष्ट कर दिया गया था कि ये सूचना लीक नहीं होनी चाहिए। रविवार को जब मान यहां से वापस रवाना हो गए, तब ये जानकारी सामने आई। बीकानेर में दो दिन तक मान ने बीकानेर में रहते हुए कई नेताओं से मुलाकात की है। इनमें पंजाब की राजनीति से जुड़े नेता भी शामिल हैं।

ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बीकानेर और राजस्थान के किन नेताओं के संपर्क में रहे। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि होटल नरेंद्र भवन में ही पंजाब के आप के उम्मीदवारों को एकत्र किया जा सकता है। मान रविवार को यहां से जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि जैसलमेर में भी संभावित विधायकों के रुकने का स्थान देखा जा रहा है। ये भी संभव है कि कुछ उम्मीदवारों को बीकानेर और कुछ को जैसलमेर लाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन