Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : दो बच्चों के साथ नहर में कूदी उनकी मां, महिला तो बच गई लेकिन बच्चे बह गए

लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन उसके बच्चे नहर में बह गए। बाद में 11 वर्षीय बच्ची का शव नहर से मिल गया लेकिन देर रात तक चार वर्षीय बेटे की नहर में तलाश जारी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 3:56:42

हरियाणा : दो बच्चों के साथ नहर में कूदी उनकी मां, महिला तो बच गई लेकिन बच्चे बह गए

हरियाणा के करनाल में तब सनसनी मच गई जब जीटी रोड स्थित कर्ण लेक के समीप एक मां अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन उसके बच्चे नहर में बह गए। बाद में 11 वर्षीय बच्ची का शव नहर से मिल गया लेकिन देर रात तक चार वर्षीय बेटे की नहर में तलाश जारी थी। सदर थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि महिला घरेलू झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रही है। बच्चे की तलाश जारी है। महिला को फिलहाल मायके वालों के साथ भेज दिया गया है।
दोपहर करीब तीन बजे घरौंडा के गांव पनौड़ी निवासी 35 वर्षीय अंजू अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देख लिया तो उसको नहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन उसके दोनों बच्चे नहर में बह गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने महिला ने बताया कि नहर में उसने ही छलांग लगाई थी, उसके बच्चे बाहर ही थे लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि महिला बच्चों के साथ नहर में कूदी थी। बाद में गोताखोरों की मदद से पुलिस ने भावना (11) का शव नहर से बरामद कर लिया। लेकिन देर रात तक इवान (4) की नहर में तलाश जारी थी। मौके पर पहुंची नीलोखेड़ी निवासी भाभी सिमरन ने बताया कि ननंद अंजू की दिलजीत से शादी हुई है। वह शराब पीता है। इसे लेकर होने वाले झगड़ों से अंजू परेशान रहती है। सिमरन के मुताबिक, रात को अंजू ने नीलोखेड़ी में फोन कर पापा को बताया था कि उसका दिलजीत के साथ झगड़ा हुआ है। तब पापा ने कहा था कि अंजू तुम यहां आ जाओ लेकिन दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि अंजू ने बेटे इवान व बेटी भावना के साथ कर्ण लेक के पास नहर में छलांग लगा दी है। अंजू को आसपास के लोगों ने बचा लिया है लेकिन दोनों बच्चे नहर में बह गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका