न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : MNIT के हॉस्टल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने बेडशीट का फंदा बना दी अपनी जान

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के हॉस्टल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र ने बेडशीट का फंदा बना अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 7:00:24

जयपुर : MNIT के हॉस्टल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने बेडशीट का फंदा बना दी अपनी जान

जयपुर स्थित देश के नामी मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के हॉस्टल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र ने बेडशीट का फंदा बना अपनी जान दे दी। कमरे में फंदे से लटकते गौरव को देख आसपास के स्टूडेंट के हाथ-पांव फूल गए। यह घटना गुरुवार आधी रात की है। दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर घुसने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हुए। तब कमरे के ऊपर बने रोशनदान के शीशे तोड़कर किसी तरह अंदर दाखिल हुए। उसके बाद अंदर से कुंडी को खोला गया। हॉस्टल प्रबंधन व दोस्तों ने मिलकर गौरव को नीचे उतारा। उसे तत्काल एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मालवीय नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर परिजन भी जयपुर पहुंचे। खुदकुशी करने का कारण साफ नहीं हो सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

थाना प्रभारी धर्मराज के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का नाम गौरव बाहेती (21) है। वह बीकानेर में गंगा शहर स्थित करणावती कॉलोनी का रहने वाला था। गौरव गुरुवार रात 9:30 बजे कमरे में देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आने से काफी देर तक रिंग बज रही थी। बार-बार मोबाइल फोन बजने पर आसपास के दोस्तों को संदेह हुआ कि गौरव फोन क्यों नहीं रिसीव कर रहा है। उसका फोन बार-बार क्यों बज रहा है। पड़ोस के कमरों में रहने वाले दोस्तों ने कमरे में ऊपर बने कांच के रोशनदान से झांककर देखा तो गौरव फंदे पर लटक रहा था।

मालवीय नगर थाना प्रभारी धर्मराज चौधरी ने बताया कि गौरव MNIT में इलेक्ट्रिक ब्रांच में इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। यहां इंस्टीट्यूट परिसर में बने अरविंदो हॉस्टल में कमरा नंबर बी 303 में अकेला रहता था। वह 8 अगस्त को ही अपने घर से हॉस्टल वापस आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल