Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : डेंटिस्ट ने बनाया जवान से लेकर बुजुर्ग 9 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जहां 50 साल के एक डेंटिस्ट पर 9 मरीजों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। डेंटिस्ट ने 2013 और 2018 के बीच कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं जिसमें से 9 महिलाओं ने मामला दर्ज कराया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 4:05:49

अमेरिका : डेंटिस्ट ने बनाया जवान से लेकर बुजुर्ग 9 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार

अक्सर देखा जाता हैं कई लोग अपने पद का फायदा उठाते हुए या दूसरों की मजबूरी की आड़ में गलत इरादों को अंजाम देते हैं। इसका एक मामला सामने आया अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जहां 50 साल के एक डेंटिस्ट पर 9 मरीजों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। डेंटिस्ट ने 2013 और 2018 के बीच कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं जिसमें से 9 महिलाओं ने मामला दर्ज कराया हैं। लॉस एंजिल्स काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज गैसकॉन ने बताया कि आरोपी उन मरीजों को निशाना बनाता था जो उसके अपराध की रिपोर्ट लिखा नहीं सकती थीं। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने अन्य पीड़ितों से आगे आकर मामला सामने लाने का आग्रह किया।
डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के कार्यालय के मुताबिक, पीड़ितों में 27 से 73 साल तक महिलाएं शामिल हैं। आरोपी एमड फैथी मोएवाद बीते सोमवार को अदालत में सुनवाई के लिए हाजिर हुआ था। दुष्कर्म के मामले में पिछले गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को उसके खिलाफ आरोप लगाया गया था। डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी ने इन घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा, इस प्रकरण में विशेष तौर पर पीड़ितों में कम आमदनी वाले लोग और प्रवासी शामिल हैं जिनके खौफ के कारण अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने की कम संभावना होती है। हम संभावित अन्य पीड़ितों से आगे आने को कह रहे हैं ताकि हमारे समाज (समुदाय) को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके। मामले से जुड़ी किसी तरह की जानकारी होने पर पीड़ितों को पुलिस में रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया है। 2019 में पहली बार एक महिला रोगी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसका कहना है कि एक बार डीप क्लीनिंग के लिए वह डेंटिस्ट के क्लीनिक गई थी, उस वक्त आरोपी ने अपने हाथ उसके शर्ट पर रखा और एनेस्थीसिया की हालत में होने के बावजूद छेड़छाड़ की। महिला ने फौरन विरोध करने की कोशिश की और घटना की जानकारी उसके डेंटल असिस्टेंट और सेक्रेटरी को दी। कानूनी दस्तावेजों के मुताबिक, सेक्रेटरी ने जवाब दिया, हम जानते हैं, लेकिन उसके बारे में या उसके खिलाफ हम कुछ भी नहीं कर सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका