न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : चाकू मारकर दो नाबालिगों ने की 9वीं के छात्र की हत्या, प्रेमप्रसंग से जुड़ा है मामला

रायगढ़ शहर के एक सरकारी स्कूल में वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां चाकू मारकर दो नाबालिगों ने 9वीं के छात्र की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 6:19:06

छत्तीसगढ़ : चाकू मारकर दो नाबालिगों ने की 9वीं के छात्र की हत्या, प्रेमप्रसंग से जुड़ा है मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के एक सरकारी स्कूल में वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां चाकू मारकर दो नाबालिगों ने 9वीं के छात्र की हत्या कर डाली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभाथा इलाके में स्थित स्कूल परिसर में मंगलवार दोपहर को हुई। संदेह है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग हो सकता है। स्कूल में ही पढ़ने वाली किसी छात्रा का आरोपी एक लड़के से प्रेमप्रसंग है। वह सागर से सीनियर क्लास में पढ़ती है। यह भी बताया जा रहा है कि लड़की ने सागर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अपने प्रेमी से शिकायत की थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी आरोपी और छात्र के बीच विवाद हो चुका है। तब मामला शांत हो गया था। यह भी बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय दोनों आरोपी लड़कों को मंगलवार रात हिरासत में लेकर धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि 9वीं में पढ़ने वाला सागर टंडन (15) लंच ब्रेक के दौरान स्कूल परिसर में ही था, तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और उससे बहस करने लगे। बहस बढ़ने के बाद एक ने चाकू निकालकर सागर को मार दिया और भाग खड़े हुए। हालांकि, मौके से भागने से पहले दोनों ने स्कूल के कर्मचारियों पर भी चाकू चलाए। चाकू लगने पर सागर जान बचाकर क्लास से होता हुआ स्टाफ रूम की ओर भागा। स्टाफ रूम में टीचर बैठ कर लंच कर रहे थे। सागर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत