न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : संक्रमितो का आंकड़ा गिरा लेकिन मौतें बढ़ा रही चिंता, 17 लोगों ने गंवाई अपनी जान

वर्तमान में प्रदेश में कोविड मृत्युदर कुल संक्रमित मामलों पर 1.36 फीसदी चल रहा है, जबकि पंद्रह दिन पहले यह दर 1.35 फीसदी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 8:58:30

जम्मू-कश्मीर : संक्रमितो का आंकड़ा गिरा लेकिन मौतें बढ़ा रही चिंता, 17 लोगों ने गंवाई अपनी जान

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में भले ही कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आई है, लेकिन मृत्युदर में संतोषजनक गिरावट नहीं हो पाई है। वर्तमान में प्रदेश में कोविड मृत्युदर कुल संक्रमित मामलों पर 1.36 फीसदी चल रहा है, जबकि पंद्रह दिन पहले यह दर 1.35 फीसदी थी। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 लोगों की मौत हो रही है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, संक्रमित मामलों का आंकड़ा एक बार फिर एक हजार से कम होकर 906 हो गया। रिकवरी दर में काफी सुधार हुआ है और वर्तमान में यह दर 93 फीसदी तक पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 1885 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 712 और कश्मीर संभाग से 1173 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 284027 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी जम्मू में 1, जीएमसी राजोरी में 2, जीएमसी डोडा में 3, डीएच रियासी में 1, घर और घर से मृत लाए मामलों में तीन, एसएमएचएस में 4, स्किम्स सोरा में 1, स्किम्स जेवीसी बेमिना में 1, जीएमसी अनंतनाग में 1 मौत हुई है। प्रदेश में अब तक जिला जम्मू में सबसे अधिक 1114 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। संक्रमित मामलों में जिले में गिरावट आई है। शुक्रवार को जम्मू में 53 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 156 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में मिले कुल संक्रमित मामलों में से 20 यात्री हैं। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मामलों की दर 5.75 फीसदी है।

देश में कोरोना : 71 दिनों में सबसे कम रहा नए संक्रमितों का आंकड़ा, हुई 3996 की मौत

देश में शुक्रवार को 84,522 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 22 हजार 592 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 42,085 की कमी रिकॉर्ड की गई। नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 1 अप्रैल को 81,398 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?