न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान को मिलने लगी कोरोना से राहत, जयपुर को छोड़कर 32 जिलों में 100 से कम संक्रमित, 25 मौत

गिरते संक्रमण के साथ राजस्थान में रविवार को महज 904 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 53284 सैंपल में से संक्रमितो का यह आंकड़ा सामने आया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:09:54

राजस्थान को मिलने लगी कोरोना से राहत, जयपुर को छोड़कर 32 जिलों में 100 से कम संक्रमित, 25 मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने अपना कहर दिखाया था जो अब थमता नजर आ रहा हैं। गिरते संक्रमण के साथ राजस्थान में रविवार को महज 904 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 53284 सैंपल में से संक्रमितो का यह आंकड़ा सामने आया हैं। सबसे खास बात यह है कि राजधानी जयपुर को छोड़कर बाकी 32 जिलों में 100 से भी कम नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इनमें 12 जिले ऐसे है, जहां अब नए मरीजों की संख्या 10 से भी कम रह गई है। वहीं, गत 24 घंटे में प्रदेश में 25 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। लेकिन राजस्थान के 20 जिलों में कोरोना से एक व्यक्ति ने भी दम नहीं तोड़ा। इससे पहले शनिवार को 942 केस और 32 मौतें हुई थी।

प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान में तेजी से कोरोना की लहर थमने और लगातार संक्रमण के बाद अब प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को जयपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोरोना महामारी को लेकर जयपुर जिले की समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि कोरोना मैनेजमेंट में राजस्थान ने बेहतर काम किया है। अब कोरोना से लंबी जंग के बाद जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने का वक्त आ गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से मीटिंग में कहा गया है कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरु करने के लिए बेहतर प्लान बनाएं। अनलॉक इस तरह का हो कि हम कोरोना संक्रमण को भी रोक सकें और जिंदगी भी सुचारु हो सके। इसी कड़ी में रविवार शाम 7:30 बजे से मुख्यमंत्री मंत्री परिषद की मीटिंग लेंगे।

देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 महीनों में सबसे कम, मिले 1.01 लाख नए मरीज

देश में रविवार को कोरोना के 1 लाख 1 हजार 159 मामले सामने आए। यह आंकड़ा पिछले 62 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 2,444 लोगों की मौत हुई है। देश में करीब 45 दिन बाद रोजाना मौतों का आंकड़ा 2500 से नीचे आया है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों की मौत हुई थी। राहत की बात यह भी रही कि बीते दिन 1 लाख 73 हजार 831 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 75,151 की कमी रिकॉर्ड की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल