न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : राहत दिलाने वाला हैं कोरोना के रोगियों का आंकड़ा, मिले सिर्फ 9 नए पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ती जा रही हैं जहां जिले में कोरोना रोगियों का आंकड़ा राहत दिलाने वाला सामने आ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Jun 2021 9:36:01

बीकानेर : राहत दिलाने वाला हैं कोरोना के रोगियों का आंकड़ा, मिले सिर्फ 9 नए पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ती जा रही हैं जहां जिले में कोरोना रोगियों का आंकड़ा राहत दिलाने वाला सामने आ रहा हैं। शनिवार को नौ नए रोगी रिपोर्ट हुए हैं। मार्च पू्र्वार्ध के बाद एक अंक में रोगी रिपोर्ट होना लगभग बंद हो गया था। वह भी तब शनिवार को 2333 सैंपल लेने का दावा किया गया है। ऐसे में पॉजिटिव दर 0.38 प्रतिशत रह गई है। पुराने 31 रोगी ठीक होने के साथ ही अब एक्टिव केस 151 रह गए हैं। इनमें से 110 हॉस्पिटलों में भर्ती हैं बाकी सभी का घर पर इलाज चल रहा है। राहत के इन आंकड़ों के बीच चिंता की बात यह है कि शनिवार को भी पीबीएम में भर्ती एक पॉजिटिव रोगी की मौत हो गई। पीबीएम एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में अब 18 रोगी भर्ती हैं। ये सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

ब्लैक फंगस : तीन नए रोगी, 1 मौत

म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी तीन नए रोगियों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब तक कुल रोगियों की संख्या 115 हो चुकी है। बीामारी से पीड़ित एक और व्यक्ति की शनिवार को पीबीएम हॉस्पिटल में मौत हो गई। इसके साथ ही फंगस से पीड़ित 18 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मरीजों में सर्जरी के बाद भी फिर से फंगस पनप जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी ऐसे ही एक रोगी का डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट में ऑपरेशन किया गया। सर्जरी में मरीज के दांत और इससे जुड़ी हड्डी निकालनी पड़ी।

राजस्थान में एक बार फिर बढ़कर आए नए संक्रमित, दर्ज की गई 7 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लंबे समय से जारी था जो अब थमने लगा हैं। लेकिन अभी भी प्रदेश में कोरोना संक्रमितो के आंकड़ों का उतार-चढ़ाव जारी हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 193 नए मामले सामने आए हैं, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 150 थी। हालांकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितो से ज्यादा हैं जिससे एक्टिव केस में कमी जारी है। शनिवार को 518 मरीज रिकवर हुए जिसके बाद अब 3451 ही सक्रिय मरीज रह गए हैं। वहीं 7 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। यह भी राहत की बात है कि शनिवार को भी राज्य के 7 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है और 7 जिलों में यह संख्या 1 तक ही सिमटी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल