न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : सौ से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा, मौतों का सिलसिला अभी भी जारी

चिंताजनक बात यह है कि अभी भी मौतों का सिलसिला जारी है और बीते दिन 7 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 11:23:35

भरतपुर : सौ से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा, मौतों का सिलसिला अभी भी जारी

जिले में लॉकडाउन एवं कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से पालना के चलते संक्रमण कुछ कम हुआ है। रविवार को 38 दिन बाद सबसे कम 83 पाॅजिटिव मरीज निकलने से राहत मिली है। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि अभी भी मौतों का सिलसिला जारी है और बीते दिन 7 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। ऐसा इस महीने में तीन बार हुआ। 11 मई और 14 मई को भी सात-सात संक्रमितों की मौत दर्ज की गई थी।

सीएमएचओ डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि अब तक 321805 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें 19049 लोग संक्रमित हुए हैं और 227 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि रविवार को नए पॉजिटिव मरीजों से 7 गुना ज्यादा 622 लोग कोरोना को हराकर ठीक हो गए। अब तक 15053 लोग रिकवर्ड हुए हैं और इस प्रकार रिकवरी रेट बढ़कर 79.02 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 3769 है जिनके भी जल्दी ठीक होने की उम्मीद है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों का बेहतर इलाज किया जा रहा है, लेकिन गंभीर मरीजों की मौत भी हो रही है। आरबीएम अस्पताल में जहां 24 घंटे में 636 सिलेंडर 10 दिन पहले खर्च हो रहे थे वहां अब 404 सिलेंडरों की खपत रह गई है।

राजस्थान में सुधर रही स्थिति, बीते दिन 12 फीसदी रही कोरोना संक्रमण की दर

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जिसमें और सुधार लाने के लिए लॉकडाउन को भी आगे बढ़ा दिया गया हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की दर 12 फीसदी रही है। यहां 52,836 सैंपल लिए गए। जिनमें 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, 24 जिलों में 113 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक सभी आंकड़ों को मिलाकर देखें तो पूरे प्रदेश की पॉजिटिव दर 9 प्रतिशत और रिकवरी रेट 86 प्रतिशत आंकी जा रही है। वहीं, प्रदेश में 100 में से 9 लोग रोजाना कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जबकि 86 मरीज रोजाना ठीक हो रहे हैं। रविवार को रिकवर मरीजों की संख्या 16 हजार 521 है। ऐसे में राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1.12 लाख रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल