Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : सिर्फ 8 नए संक्रमितो के साथ 98% हुई रिकवरी दर, सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नही

सोमवार को मात्र 8 नए कोरोना संक्रमित मिले। सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नही बताई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 10:29:43

कोटा : सिर्फ 8 नए संक्रमितो के साथ 98% हुई रिकवरी दर, सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नही

कोरोना की दूसरी लहर में थमते आंकड़े कोटा जिले के कोरोना मुक्त होने की ओर कदम बढ़ाने लगे है। संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को मात्र 8 नए कोरोना संक्रमित मिले। सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नही बताई गई। जबकि कोविड अस्पताल में 6 मरीजों की मौत हुई। सोमवार को भी 110 मरीज रिकवर हुए जिसके बाद 409 ही एक्टिव केस बचे है। रिकवरी दर 98% पहुंच गई है। जिले में अबतक 6,43,705 लोगों के सैम्पल जांच में 56,970 लोग संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 56,116 मरीज रिकवर्ड हो चुके।
अप्रैल-मई के महीने में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ा था। अस्पतालों में बेड फूल हो गए थे। ऑक्सीजन व इंजेक्शन की किल्लत हुई थी। भर्ती मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में भी कमी आई थी। लेकिन जून माह के शुरुआत से ही कोरोना का असर धीरे धीरे कम होता गया। इधर मरीजों के ठीक होने की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी। सोमवार को कोविड अस्पताल में कुल 171 मरीज भर्ती रहे। 45 पॉजिटिव व 126 नेगेटिव-सस्पेक्टेड है। इनमें से 170 मरीज ऑक्सीजन पर है। 1 वेंटिलेटर पर, 45 NIV पर रहे। 93 मरीज आईसीयू में भर्ती है। राजस्थान में रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार, किसी भी जिले में नहीं आए 75 से ज्यादा केस

कोरोना के आंकड़ों की दृष्टि से सोमवार का दिन राजस्थान के लिए बहुत सुखद रहा जहां राज्य में महज 629 नए संक्रमित केस मिले हैं और किसी भी जिले में 75 से ज्यादा केस नहीं आए। 22 मार्च को राज्य में जब 602 केस आए थे, तब सरकार ने 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू किया था। बीते दिन राज्य वहीं स्थिति पर आ गया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी स्थिति खराब है जहां सोमवार को कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। राज्य में जहां कोरोना के नए मरीजों में धीरे-धीरे कमी आती जा ही है, वहीं रिकवर मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दिन 3,429 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद प्रदेश की रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार पहुंच गए। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 15,744 एक्टिव मरीज हैं। जून माह में पहली बार रिकवरी की दर 3 फीसदी से ऊपर गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका