Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजराइल में संघर्ष के बीच 8 फ्रांसीसी नागरिकों की हत्या, हमास के 2200 ठिकाने तबाह, 900 की मौत

फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच भीषण संघर्ष के बाद इजराइल में कम से कम आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हो गई है और 20 अन्य लापता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 10:02:44

इजराइल में संघर्ष के बीच 8 फ्रांसीसी नागरिकों की हत्या, हमास के 2200 ठिकाने तबाह, 900 की मौत

इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी जारी है। इजरायल ने अब तक हमास के 2200 से ज्यादा ठिकानों को टारगेट किया है। इजरायल की ओर से लगातार हो रही बमबारी के चलते 20 लाख की आबादी वाला गाजा इमारतों के कब्रिस्तान में बदला हुआ नजर आने लगा है। हर तरफ सिर्फ मलबा और धुआं नजर आ रहा है। इजरायली हमले में 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें से 260 बच्चे और 200 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 4,250 लोग जख्मी हुए हैं। उधर, फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच भीषण संघर्ष के बाद इजराइल में कम से कम आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हो गई है और 20 अन्य लापता हैं।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि फ्रांस चार अन्य फ्रांसीसी नागरिकों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है, इससे इजरायल पर हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों में फ्रांसीसी पीड़ितों की संख्या 8 हो गई है।

मंगलवार को फ्रांसीसी नेशनल असेंबली से बात करते हुए, फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि इज़राइल में फंसे फ्रांसीसी नागरिकों को वापस लाने के लिए गुरुवार को एयर फ्रांस द्वारा एक चार्टर्ड उड़ान संचालित की जाएगी।
इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड डायफ के पिता के घर पर भी बमबारी

इजरायली एयरफोर्स ने हमास मिलिट्री चीफ मोहम्मद डायफ के पिता के घर को भी तबाह कर दिया। डायफ को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। डायफ हमास के मिलिट्री विंग का चीफ कमांडर है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के हमले के बाद डायफ ने कहा, 'ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म" गाजा की 16 साल की नाकेबंदी, इजरायली कब्जे और हाल की घटनाओं की पूरी श्रृंखला का जवाब था।

इजरायल को अमेरिका का साथ

हमास से जंग के बीच इजरायल को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिका ने सबसे पहले आगे आकर अपने खतरनाक हथियार और गोला-बारूद और सैनिक भी इजरायल भेज दिए हैं। अमेरिकी गोला-बारूद से लैस प्लेन और गेराल्ड आर फोर्ड युद्धपोत इजरायल के करीब पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक हथियारों को ले जाने वाले इस अमेरिकी विमान में बेहद हाइटेक गोला-बारूद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका