न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : संक्रमण हुआ कम लेकिन मौतों का कहर जारी, महीने के 25 दिन में 93 ने गंवाई जान

मंगलवार को जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 77 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 3 लोगों की जानें भी गईं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 12:12:21

भरतपुर : संक्रमण हुआ कम लेकिन मौतों का कहर जारी, महीने के 25 दिन में 93 ने गंवाई जान

मंगलवार को जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 77 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 3 लोगों की जानें भी गईं। हालांकि पिछले 15 दिन की तुलना में संक्रमण दर अब काफी कम हुई है। नए रोगियों की संख्या 877 से घटकर अब 77 तक ही सिमट गई है। रिकवरी रेट भी बढ़ा है, क्योंकि नए रोगियों की तुलना में अब पुराने रोगी ज्यादा ठीक हो रहे हैं। मंगलवार को भी 570 लोग कोरोना को हराकर घरों को लौटे हैं।

वहीं एक्टिव केस की संख्या भी पिछले 5 दिन में आधे से भी कम यानि 2737 ही रह गए हैं। इसकी वजह यह है कि पिछले 7 दिन में 4251 सैंपल कम लिए गए। इसलिए 2652 पॉजिटिव मरीज भी कम हुए। अब तक 324162 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें 19197 में संक्रमित निकले हैं। वहीं 16225 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 84.52 रही।

संक्रमण तो कम होने लगा है। लेकिन, मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसलिए अभी लापरवाह नहीं बल्कि ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी आंकड़ों में ही इस महीने के 25 दिन में 93 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि इससे पहले के 13 महीनों में 142 लोगों की मौत हुई थी। वास्तविकता में यह संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों के पंचायतों में आंकड़े दर्ज नहीं हो रहे हैं। वहीं अस्पतालों में भी केवल वही मौत आंकड़ों में दर्ज हो रही है जिसकी कोरोना पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट आ चुकी होती है। अगर, किसी में कोरोना के लक्षण थे, लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट नहीं हुआ था तो वह मौत आंकड़ों में दर्ज नहीं है।

राजस्थान में राहत : 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई संक्रमण की दर, मिले सिर्फ 3,404 नए मामले

राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा हैं और कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण की दर अब 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई जो कि सुखद हैं। बीते 24 घंटों में 3,404 नए संक्रमित मिले जो कि 7 अप्रैल अर्थात 48 दिन में आए केसों में सबसे कम हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट में भी एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सभी जिलों में रिकवर मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में अधिक है। आज पूरे राज्य में 15,635 मरीज रिकवर हुए हैं। इधर मौत के केसों ने अभी भी सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन पूरे राज्य में इस बीमारी से 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश का डेथ रेशो अभी भी एक फीसदी से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती