न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : धार्मिक जमीन को लेकर विवाद में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी में पकड़े गए 70 युवक, छावनी में तब्दील गांव

गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा। 70 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 11:06:09

भीलवाड़ा : धार्मिक जमीन को लेकर विवाद में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी में पकड़े गए 70 युवक, छावनी में तब्दील गांव

जिले के मांडल कस्बे में धार्मिक जमीन का विवाद सन् 1977 से कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट द्वारा इस जमीन के पट को ताला लगाकर चाबी मांडल थाने में जमा करवाई हुई है। बताया जा रहा है कि इस भूखंड में एक छोटा सा ढांचा है। जिसे दो पक्ष अपना-अपना धार्मिक स्थल होने का दावा कर रहे हैं। इस मामले में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने जमीन का ताला खोलने की कोशिश की। इसी के बाद तनाव उपज गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जाप्ता तैनात किया गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा। 70 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 100 से ज्यादा वाहनों को भी सीज किया गया। मामले में शनिवार को भी क्षेत्र पुलिस छावनी बना रहेगा।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी पुलिस जाब्ता लेकर मांडल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 2 घंटे तक प्रदर्शनकारियों को समझाया गया। वह लोग किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच कुछ उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंके गए। जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। उन्हें कस्बे से बाहर खदेड़ा। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 70 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 100 से ज्यादा वाहनों को जप्त कर थाने लाया गया। इसके चलते मांडल पुलिस थाने में इन प्रदर्शनकारियों को रखने की जगह भी नहीं बची।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को स्थिति को क़ाबू में कर लिया गया है। अभी भी आक्रोशित लोगों का तनाव कम नहीं हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा मंडल कस्बे के बाजार भी बंद करवाए गए थे। देर रात तक भी स्थिति तनाव भरी थी। इसी के चलते शनिवार को भी पूरे मांडल गांव को छावनी में तब्दील रखा जाएगा। हर गतिविधि पर नजर रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल