न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना का गिरता ग्राफ चिंता में ला रहा कमी, तीन जिलों से दूर हुआ इसका साया

कोरोना की दूसरी लहर में जहां हालात ऐसे थे कि प्रदेश में हजारों संक्रमित सामने आ रहे थे वहीँ अब 10 दिन से लगातार नए केस सौ से भी कम आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 12:30:02

राजस्थान में कोरोना का गिरता ग्राफ चिंता में ला रहा कमी, तीन जिलों से दूर हुआ इसका साया

प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में लगातार कमी देखी जा रही हैं और कोरोना का ग्राफ नीचे की ओर गति कर रहा हैं। कोरोना की दूसरी लहर में जहां हालात ऐसे थे कि प्रदेश में हजारों संक्रमित सामने आ रहे थे वहीँ अब 10 दिन से लगातार नए केस सौ से भी कम आ रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 62 नए केस आए हैं तथा एक मौत हुई है। अब एक्टिव केस 815 रह गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए 42 हजार 132 सैंपल लिए गए हैं। अच्छी खबर यह हैं कि प्रदेश में तीन जिले बांसवाड़ा, धौलपुर व डूंगरपुर अब कोरोना मुक्त हो गए हैं, यहां कोरोना संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है। वहीं बूंदी, जालौर व झालावाड़ में एक-दो केस हैं, ये भी एक-दो दिन में कोरोना मुक्त हो सकते हैं।

राज्य के 16 जिलों में शुक्रवार को एक भी नया केस नहीं आया है, वहीं 10 जिलों में एक-दो केस आ रहे हैं। राज्य के बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझूनूं, करौली, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर व टोंक जिले में शुक्रवार को कोरोना का नया केस नहीं आया। वहीं अजमेर, बारां, राजसमंद, श्रीगंगानगर में एक-एक केस और बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, कोटा में दो दो केस आए हैं। माना जा रहा है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ती रहे और कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने से अगले दो सप्ताह में एक हद तक राहत मिल सकती है।

देश में मौतों का आंकड़ा फिर 1000 पार, एक्टिव केस में आई 3,732 की कमी

देश में शुक्रवार को मौत के आंकड़े में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। बीते दिन यानी शुक्रवार को 1,206 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं। वहीं, रोजाना मिलने वाले मरीजों की बात करे तो बीते दिन 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल