न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 619 नए संक्रमितो के मुकाबले चार गुना 2531 मरीज हुए स्वस्थ, 16 की मौत

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 619 नए संक्रमित मिले और 16 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2531 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 10:31:59

उत्तराखंड : 619 नए संक्रमितो के मुकाबले चार गुना 2531 मरीज हुए स्वस्थ, 16 की मौत

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 619 नए संक्रमित मिले और 16 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2531 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 17305 पहुंच गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 333578 हो गई है। प्रदेश में अब तक 6664 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 303659 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।

शनिवार को मिले संक्रमितो में देहरादून जिले में 127, हरिद्वार में 98, नैनीताल में 83, पिथौरागढ़ में 20, टिहरी में 29, चमोली में 42, अल्मोड़ा में 118, पौड़ी में 23, रुद्रप्रयाग में 10, ऊधमसिंह नगर में 31, उत्तरकाशी में 22, बागेश्वर में 09, चंपावत जिले में 07 संक्रमित मिले हैं।

प्रदेेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार काबू में आ गई है। सात जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम होने के साथ ही बीते दो दिनों से देहरादून और हरिद्वार जिले को छोड़ कर बाकी जिलों में प्रतिदिन सौ से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दो जून तक के आंकड़ों के आधार पर उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है। जबकि छह जिलों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच संक्रमण दर है। बीते दो दिन से देहरादून व हरिद्वार को छोड़ कर बाकी जिलों में प्रतिदिन 100 से कम संक्रमित मिले हैं। वहीं, संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा होने से रिकवरी दर में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

देश में 15 लाख के नीचे आया एक्टिव केस का आंकड़ा, मिले 1.14 लाख नए संक्रमित, 2681 की मौत

देश में शनिवार को कोरोना के 1 लाख 14 हजार 415 मामले सामने आए। यह पिछले 61 दिनों में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,573 केस आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,681 मरीजों की मौत हुई और 1 लाख 89 हजार 89 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,402 की कमी हुई। पिछले 10 दिन की बात करें, तो एक्टिव केस में 9 लाख 42 हजार 424 की कमी रिकॉर्ड की गई और 14 अप्रैल के बाद पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती