न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में जहरीली शराब का कहर, छपरा और बेगुसराय में 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने छपरा सदर अस्पताल से एक टीम को भी गांव में रवाना कर दी है, इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 9:17:50

बिहार में जहरीली शराब का कहर, छपरा और बेगुसराय में 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत अभी भी खराब है जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती अमित रंजन नामक शख्स की अलसुबह मौत हो गई। बीमार लोगों का मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। जहरीली शराब पीने से मृत एक व्यक्ति की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव के संजय सिंह और बीचेन्द्र राय और अमित रंजन के रुप में की गई है। वहीं मशरक थाना क्षेत्र के कुणाल कुमार सिंह और हरेंद्र राम की भी मौत की खबर है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। डॉक्टर की पर्ची पर साफ तौर पर लिखा है कि अल्कोहल के सेवन से तबीयत खराब हुई है, हालांकि खुलकर कोई भी डॉक्टर बोलने के तैयार नहीं है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने छपरा सदर अस्पताल से एक टीम को भी गांव में रवाना कर दी है, इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है।

बेगूसराय में भी एक की मौत

छपरा के अलावा, बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है। मृतक अधेड़ की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के मुरादपुर वार्ड 9 निवासी 50 वर्षीय सुरेश राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सुरेश राय वीरपुर के एक दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक उसकी तबीयत उसी दुकान पर बैठे बैठे बिगड़ गए।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अत्याधिक शराब पीने से ही सुरेश राय की मौत हुई है। फिलहाल बीरपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत