न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : कंट्रोल होने लगा अब कोरोना, 1754 लोगों की जांच में मिले सिर्फ 6 नए संक्रमित

कोरोना ने तांडव मचा रखा था जो कि अब कंट्रोल होता नजर आ रहा है। बुधवार को उदयपुर में 1754 लोगों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिनमें से सिर्फ छह व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Jun 2021 8:44:01

उदयपुर : कंट्रोल होने लगा अब कोरोना, 1754 लोगों की जांच में मिले सिर्फ 6 नए संक्रमित

लेकसिटी उदयपुर में एक समय था जब कोरोना ने तांडव मचा रखा था जो कि अब कंट्रोल होता नजर आ रहा है। बुधवार को उदयपुर में 1754 लोगों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिनमें से सिर्फ छह व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उदयपुर में संक्रमण दर घटकर 0.34 फीसदी पर पहुंच गई है। जो अब तक की सबसे कम है। उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ ही रिकवरी रेट भी दिनों-दिन सुधर रही है। बुधवार को उदयपुर में 27 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हजार 151 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 219 रह गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उदयपुर में अब तक 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है। लेकिन संक्रमण अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें सजग और सावधान रहना होगा तब ही हम संक्रमण को जड़ से खत्म कर पाएंगे। खराड़ी ने कहा कि फिलहाल कोरोना एसिंप्टोमेटिक हो चुका है। ऐसे में हमें मामूली सर्दी खांसी जुखाम होने पर भी डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए।

राजस्थान में 62.70% नए मरीजों में हुआ इजाफा, इकाई के अंक में पहुंचा मौतों का आंकड़ा

कोरोना का कहर अभी तक थमा नहीं हैं और प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पहली बार 62.70 प्रतिशत मरीज बढ़ने से चिंता बढ़ गई हैं। मंगलवार को राजस्थान में 172 रोगी मिले थे, जो बुधवार को बढ़कर 280 हो गए। हालांकि राहत यह रही कि इस दौरान मौतों की संख्या में गिरावट देखी गई और मौतों का आंकड़ा इकाई के अंक में पहुंच गया। 928 नए रिकवर के साथ रिकवरी दर अब 98.54 प्रतिशत है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीज 5 हजार से नीचे 4,962 रह गए हैं। 24 घंटों के दौरान 43972 नई जांचों पर संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल