Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में 10 फीसदी के करीब पहुंची कोरोना संक्रमण दर, 5525 नए मामले जबकि आठ लोगों की मौत

प्रदेश में बीते दिन 56,717 कोरोना नमूनों की जांच में 9.74 फीसदी औसत सकारात्मकता दर के साथ 5,525 नए मामले सामने आए। इस दौरान आठ लोगों की मौत भी हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 11:30:29

छत्तीसगढ़ में 10 फीसदी के करीब पहुंची कोरोना संक्रमण दर, 5525 नए मामले जबकि आठ लोगों की मौत

कोरोना का कहर घातक होता जा रहा हैं जहां संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। प्रदेश में बीते दिन 56,717 कोरोना नमूनों की जांच में 9.74 फीसदी औसत सकारात्मकता दर के साथ 5,525 नए मामले सामने आए। इस दौरान आठ लोगों की मौत भी हो गई। रायगढ़ में 663, दुर्ग में 653, बिलासपुर में 447, कोरबा में 366, राजनांदगांव में 238, जांजगीर-चांपा में 204, सरगुजा में 172 और जशपुर में 146 मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 10,55,753 हो गया है।
123 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 10,09,967 हो गई है, जबकि 4,117 अन्य लोगों ने दिन के दौरान अपने घर में आइसोलेशन पूरा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि राज्य में अब 32,139 सक्रिय कोरोना वायरस मरीज हैं। शनिवार को 56,717 कोरोना नमूनों की जांच के साथ, राज्य में कोविड परीक्षणों की संख्या 1,55,96,726 हो गई है। देश में 15 लाख के पार हुए एक्टिव केस, कल मिले में 2.71 लाख नए केस, 314 की मौत

देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology