न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : संक्रमितो की संख्या हुई सिमित लेकिन मौत के आंकड़ों में गड़बड़ बरकरार, रिपोर्ट में गई 1 जान और असल में 12

बीते दिन मंगलवार को जिले में कोरोना के 55 नए मरीज ही सामने आए वहीँ 220 मरीज स्वस्थ हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 11:04:27

पाली : संक्रमितो की संख्या हुई सिमित लेकिन मौत के आंकड़ों में गड़बड़ बरकरार, रिपोर्ट में गई 1 जान और असल में 12

आंकड़ो को देखा जाए तो कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जहां बीते दिन मंगलवार को जिले में कोरोना के 55 नए मरीज ही सामने आए वहीँ 220 मरीज स्वस्थ हुए। मंगलवार को 2095 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कोरोना के 33681 मरीज आ चुके हैं। लेकिन मौतों के आंकड़ों में गड़बड़ अभी भी बरकरार हैं क्योंकि विभाग की रिपोर्ट में कोरोना से एक मौत होना बताया गया हैं जबकि 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इनमें से 10 की बांगड़ अस्पताल और 2 की जोधपुर एम्स में मौत हुई।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय वृद्धा, 22 वर्षीय युवती 42 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय वृद्ध की बांगड़ अस्पताल में मौत हुई। जबकि सोजत निवासी 33 वर्षीय युवक और सोजत निवासी 38 वर्षीय युवक की जोधपुर एम्स में मौत हुई।

काेराेना काे लेकर 25 दिन बाद राहत पहुंचाने वाली खबर आई है। अब बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में बने काेविड सेटर काे भी बंद कर दिया गया है। बांगड़ अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में 240 बेड पर अब केवल 128 मरीज ही भर्ती है, जबकि 112 बेड खाली हैं। इनमें से 8 बेड तो केवल आईसीयू में खाली हैं। जबकि एक सप्ताह पहले हालात कुछ अलग ही थे।

राजस्थान में राहत : 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई संक्रमण की दर, मिले सिर्फ 3,404 नए मामले

राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा हैं और कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण की दर अब 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई जो कि सुखद हैं। बीते 24 घंटों में 3,404 नए संक्रमित मिले जो कि 7 अप्रैल अर्थात 48 दिन में आए केसों में सबसे कम हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट में भी एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सभी जिलों में रिकवर मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में अधिक है। आज पूरे राज्य में 15,635 मरीज रिकवर हुए हैं। इधर मौत के केसों ने अभी भी सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन पूरे राज्य में इस बीमारी से 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश का डेथ रेशो अभी भी एक फीसदी से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत