न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : तेज रफ्तार के साथ कम हो रहा संक्रमण, प्रति 100 सैम्पल में 25 की जगह अब 7 संक्रमित

दस दिन पहले संक्रमण की दर 25 फीसदी से भी अधिक थी। यानी प्रति 100 सैम्पल में से 25 पाॅजिटिव पाए जा रहे थे जाे अब प्रति 100 सैम्पल 7 रह गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 12:29:29

जयपुर : तेज रफ्तार के साथ कम हो रहा संक्रमण, प्रति 100 सैम्पल में 25 की जगह अब 7 संक्रमित

कोरोना की इस दूसरी लहर में संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ा था उसी रफ्तार में नियंत्रित हटा दिखाई दे रहा हैं। दस दिन पहले संक्रमण की दर 25 फीसदी से भी अधिक थी। यानी प्रति 100 सैम्पल में से 25 पाॅजिटिव पाए जा रहे थे जाे अब प्रति 100 सैम्पल 7 रह गए हैं। शुक्रवार काे 7654 सैम्पलाें की जांच में 501 नए संक्रमित मिले। 52 दिन बाद नए पाॅजिटिव केस का सबसे कम आंकड़ा है, इससे पहले 7 अप्रैल काे 551 केस मिले थे और इसके बाद लगातार संख्या बढ़ती गई तब काेराेना काे पीक पर पहुंचने में 30 दिन लगे और 7 मई काे राजधानी में सबसे ज्यादा 4902 केस मिले। अब 20 दिन बाद ही काेराेना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है।

स्लॉट बचने पर ही 18+ का रजिस्ट्रेशन

राजधानी में 18+ के लिए स्लॉट से ही सेशन बुक हो रहा है। ऑन स्पॉट बुकिंग उनके लिए हो रही है, जो स्लॉट बुकिंग के बाद वैक्सीन बच रही है। आरसीएचओ डॉ. प्रवीण के मुताबिक जो लोग स्लॉट बुक कराकर नहीं आते या फिर किसी कारण वैक्सीन बच गई तो उनके लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीनेशन करते हैं। ये भी शाम को 4 बजे बाद ताकि ये स्पष्ट हो जाए कि अब वैक्सीनेशन स्लॉट वाले नहीं आएंगे। क्योंकि जिन्होंने स्लॉट बुक कराया होता है, वो तो आराम से आते हैं, जबकि ऑन स्पाट वाले सुबह से ही इकट्ठे हो जाते हैं।

45 वालों की सेकंड डोज 12 हफ्ते बाद

सेकेंड डोज के पिछले दिनों निर्धारित 84 दिन की मियाद लागू हो गई है। भले ही पहली वैक्सीन जब चाहे ली हो। कोई भी व्यक्ति सेकेंड डोज के लिए मौके पर पहुंचेगा तो पहली डेट के 84 दिन बाद ही कम्प्यूटर उसको अडॉप्ट करेगा। अभी इस ओर भी उलझन बनी हुई थी। संबंधित अधिकारियों के मुताबिक ये पूरी तरह सुरक्षित भी है कि सेकेंड डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच लगे।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए