Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : संक्रमण दर में हुआ 6 फीसदी का इजाफा, कोरोना ने ली 11 लोगों की जान

बीते दिन रविवार को 3,739 टेस्ट में से 501 नए पॉजिटिव मिले, इसके चलते संक्रमण दर 13.39% पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 11:53:42

जोधपुर : संक्रमण दर में हुआ 6 फीसदी का इजाफा, कोरोना ने ली 11 लोगों की जान

बीते दिन रविवार को 3,739 टेस्ट में से 501 नए पॉजिटिव मिले, इसके चलते संक्रमण दर 13.39% पहुंच गई। जबकि शनिवार को 323 पॉजिटिव मरीज मिले और संक्रमण दर 7.9 प्रतिशत ही थी। कोरोना से ठीक होने पर रविवार को 1249 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 11 संक्रमितों की महामारी ने जान ले ली। इधर मई माह में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31646 पहुंच चुका है। जबकि 44522 डिस्चार्ज हुए। सबसे गंभीर यह है कि 667 संक्रमितों की मौत हो गई। जनवरी से अब तक देखें तो 67319 महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58,566 डिस्चार्ज हुए। 1,111 संक्रमितों की माैत हाे चुकी है।
एम्स में सुशीला व्यास (85), रातानाडा के जीपी भटनागर (79), नाईयाें की गली के रविंद्र व्यास (72), लूणी के रवि चाैधरी (35), हरिनगर चौहाबो के डॉ. बीके सिंघल (63), ओसियां की संजना कंवर (82) की मौत हुई। एमडीएम में लोहावट की अणची (68), ओसियां की गोपाल कंवर (70), भोपालगढ़ के बाबूलाल (61) की मौत हुई। एमजीएच में गुड़ा विश्नोईयां के खमरुराम (62), कुड़ी भगतासनी की इंदिरा शर्मा (50) की मौत हुई। राजस्थान में सुधर रही स्थिति, बीते दिन 12 फीसदी रही कोरोना संक्रमण की दर

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जिसमें और सुधार लाने के लिए लॉकडाउन को भी आगे बढ़ा दिया गया हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की दर 12 फीसदी रही है। यहां 52,836 सैंपल लिए गए। जिनमें 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, 24 जिलों में 113 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक सभी आंकड़ों को मिलाकर देखें तो पूरे प्रदेश की पॉजिटिव दर 9 प्रतिशत और रिकवरी रेट 86 प्रतिशत आंकी जा रही है। वहीं, प्रदेश में 100 में से 9 लोग रोजाना कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जबकि 86 मरीज रोजाना ठीक हो रहे हैं। रविवार को रिकवर मरीजों की संख्या 16 हजार 521 है। ऐसे में राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1.12 लाख रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका