न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : मंदिर में कर दी गई 50 वर्षीय महिला की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

महिला लोगों से पैसे मांगकर अपना गुजारा करती थी जिसकी हत्या कर दी गई। मौके पर खून फैला हुआ था और पत्थर वहीं पड़ा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 1:46:02

अजमेर : मंदिर में कर दी गई 50 वर्षीय महिला की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

रविवार सुबह अजमेर के आशा गंज क्षेत्र में मयाणी अस्पताल के पास बने एक मन्दिर के बाहर एक 50 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला हैं जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। महिला लोगों से पैसे मांगकर अपना गुजारा करती थी जिसकी हत्या कर दी गई। मौके पर खून फैला हुआ था और पत्थर वहीं पड़ा था। जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों की भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत ने बताया कि रात करीब दो बजे बाद एक पचास वर्षीय खानाबदोश महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महिला महाराष्ट्र की रहने वाली एक खानाबदोश बताई जा रही है। हो सकता है उसके पास कुछ रुपए हों और किसी ने यह लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इसकी केवल संभावना जता रही है, लेकिन जांच के दायरे में यह कारण भी शामिल किया गया है। 50 साल इस महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर की गई, फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। महिला दो माह से यहीं आसपास ही रह रही थी और वारदात के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला है कि रात दो बजे करीब क्षेत्र में की गई गश्त के दौरान ऐसा कुछ नहीं था और सुबह करीब सात बजे पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात रात दो बजे बाद हुई। सूचना मिलने के बाद क्लॉक टावर थाना पुलिस के साथ पुलिस उप अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत भी मौके पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल