#IndiaFightsCorona
Half of India is not wearing a mask!
Around 50% Indians do not wear a #Mask today, only 7% wear it correctly
- @MoHFW_INDIA quotes a study conducted in 25 cities आपको बता दे, देश में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ती नजर आ रही है लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है।
हालाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 30.27 लाख एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 27 लाख 12 हजार 735 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 91 हजार 331 लोगों की मौत हो चुकी है। 2.3 गुना बढ़ी टेस्टिंग
उधर भारत में टेस्टिंग भी लगातार बढ़ रही है और पिछले 12 हफ्तों में सैंपल जांच 2.3 गुना बढ़ गया है। बुधवार को देश भर में 20.55 लाख सैंपल की जांच की गई थी, जो एक दिन का सबसे अधिक आंकड़ा है। जून के अंत तक, कोविड-19 जांच की प्रतिदिन संख्या बढ़कर औसतन 45 लाख तक हो जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 16 महीनों में देश भर में 2,553 सरकारी और प्राइवेट कोविड जांच लैब बनाए गए हैं।













