Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रीट परीक्षा में भी सेंध लगा सकता हैं नकल गिरोह, सामने आए 2 से ज्यादा आवेदन करने वाले 44 हजार अभ्यर्थी, एक ने तो किए 22 आवेदन

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 परीक्षा में भी नकल गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 10:31:39

रीट परीक्षा में भी सेंध लगा सकता हैं नकल गिरोह, सामने आए 2 से ज्यादा आवेदन करने वाले 44 हजार अभ्यर्थी, एक ने तो किए 22 आवेदन

राजस्थान में बीते दिनों हुई विभिन्न परीक्षाओं में कई नकल गिरोह पकड़े गए हैं और अब 26 सितंबर को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 परीक्षा में भी नकल गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही हैं। यहां 44 हजार से अधिक ऐसे अभ्यर्थी सामने आए हैं जिनके द्वारा 2 से ज्यादा आवेदन किए गए हैं। बोर्ड इनके नाम परीक्षा समाप्ति के बाद सार्वजनिक करेगा। बोर्ड मानकर चल रहा है कि संभव है नकल कराने वाले किसी संगठित गिरोह के इशारे पर अभ्यर्थियों ने 2 से अधिक आवेदन भरे हों।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा- रीट के लिए मिले 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन में से 44 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को चिह्नित किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने 2 से ज्यादा तक आवेदन किए हैं। कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने 6 आवेदन तक किए हैं। एक अभ्यर्थी के 22 आवेदन सामने आए हैं। ऐसे अभ्यर्थी भी सामने आए हैं जिन्होंने अलग-अलग फार्म में अलग-अलग भाषाएं भरी हैं। एक में संस्कृत, दूसरे में अंग्रेजी भर रखी है। ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड परीक्षा समाप्ति के बाद उजागर कर सकता है। राजस्थान में 30 सितंबर तक रेस्मा लागू

26 सितंबर को प्रदेशभर में रीट परीक्षा का आयोजन होना हैं जिसमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में हजारों सेंटर बनाए गए हैं और व्यवस्था को चाक-चौबंध किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने 20 से 30 सितंबर तक राजस्थान एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट (RESMA) लगाकर इसे अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है और इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और रीट से जुड़े संस्थानों में हड़ताल पर रोक रहेगी। किसी भी तरह का कार्य बहिष्कार और हड़ताल गैर कानूनी मानी जाएगी। हड़ताल करने वालों को पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका