न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की संक्रमण दर में 2 फीसदी का हुआ इजाफा, मिले 3,886 नए पॉजिटिव, 8 हजार के पार हुआ मौतों का आंकड़ा

बीते दिन बुधवार को राज्य में 3,886 नए संक्रमित केस मिले जबकि 107 लोगों की जान गई है। मंगलवार की तुलना में संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 11:14:52

राजस्थान की संक्रमण दर में 2 फीसदी का हुआ इजाफा, मिले 3,886 नए पॉजिटिव, 8 हजार के पार हुआ मौतों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया जिसमें 13 मई से लगातार केसों में कमी आ रही है। बीते दिन बुधवार को राज्य में 3,886 नए संक्रमित केस मिले जबकि 107 लोगों की जान गई है। मंगलवार की तुलना में संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, लगातार रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केसों की संख्या में कमी हुई है। बुधवार को 13,192 मरीज ठीक हुए जिससे प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 78,126 रह गया. खास बात ये रही कि आज 33 में से 8 जिले ऐसे है जहां संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे रही, जबकि 20 जिले ऐसे है जहां पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से भी कम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी जगह कोरोना की संक्रमण दर अगर 3 फीसदी से नीचे रहती है तो वह नियंत्रित मानी जाती है। इस नजरिए से राज्य में अब भी संक्रमण नियंत्रण से बाहर है। आज राज्य में संक्रमण की दर 8 फीसदी के नजदीक आई है। जिलेवार स्थिति देखे तो आज सबसे ज्यादा संक्रमण की दर गंगानगर, हनुमानगढ़ में दर्ज हुई है, यहां 14 फीसदी से ऊपर पॉजिटिविटी रेट है। इन दो जिलों के अलावा अलवर, डूंगरपुर, जोधपुर, सीकर और बीकानेर ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा है।

राज्य में आज कुल 107 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही राजस्थान में अब तक इस बीमारी से कुल 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। राज्य में मृत्युदर अब भी एक फीसदी से कम है। जिलेवार स्थिति देखे तो सबसे ज्यादा मृत्युदर 1.3 फीसदी झालावाड़ में है। झालावाड़ के अलावा भरतपुर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर, अजमेर, झुंझुनूं, पाली, जयपुर और नागौर भी ऐसे जिले है जहां मृत्युदर 1 फीसदी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत