न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दूसरे दिन भी एक फीसदी से कम रही संक्रमण दर, 368 नए संक्रमित, 16 की गई जान

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर अब काफी हद तक कम हो गई हैं जहां लगातार दूसरे दिन भी संक्रमण की दर एक फीसदी से कम रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 8:32:19

राजस्थान में दूसरे दिन भी एक फीसदी से कम रही संक्रमण दर, 368 नए संक्रमित, 16 की गई जान

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर अब काफी हद तक कम हो गई हैं जहां लगातार दूसरे दिन भी संक्रमण की दर एक फीसदी से कम रही। शनिवार को राज्य में 368 नए मरीज मिले जबकि 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। शनिवार को मिल आंकड़े 18 मार्च के बाद सबसे कम हैं। शनिवार को राजस्थान के 3 जिलों बारां, डूंगरपुर और जालौर में कोरोना के एक भी केस नहीं आए, जबकि सात जिले सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, करौली, धौलपुर, बूंदी और भरतपुर ऐसे जिले हैं, जहां केवल एक-एक मरीज ही मिला है। जयपुर में सबसे ज्यादा 55 केस मिले हैं। जिस तरह कोरोना केसों की संख्या में कमी आती जा रही है और एक्टिव केस हर रोज कम होते जा रहे हैं उससे साफ है कि अगले सप्ताह तक प्रदेश से वीकेंड कर्फ्यू हट सकता है।

संक्रमण दर दूसरे दिन भी एक फीसदी से कम

राज्य में शनिवार को कोरोना केसों के कम आने के साथ ही संक्रमण की दर में भी कमी आई है। लगातार दूसरे दिन राज्य में संक्रमण की दर एक फीसदी से भी कम रही है। WHO के मुताबिक किसी भी देश या राज्य में अगर पॉजिटिविटी रेट एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक 5 फीसदी से कम रहती है तो उस स्थिति में वहां कोरोना को कंट्रोल स्थिति में माना जाता है। राज्य में भी पिछले 12 दिन से कोरोना की संक्रमण दर 4 फीसदी से भी कम है।

एक्टिव केस 8,400 पर पहुंचे

राजस्थान में शनिवार को एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 8,400 पर पहुंच गई। एक्टिव केस के मामले में अब देश में राजस्थान का नंबर 16वें नंबर पर आता है। मध्य प्रदेश, बिहार को छोड़ दें तो सभी बड़े प्रदेशों की तुलना में राजस्थान में एक्टिव केस कम हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से भी कम एक्टिव केस राजस्थान में हैं। वहीं राजस्थान में जिलेवार स्थिति देखें तो सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, झालावाड़, जालौर, डूंगरपुर, धौलपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा में एक्टिव केस 100 से भी कम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत