Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : रोजाना घट रहे कोरोना केस, 5% संक्रमण दर के साथ मिले 35 नए मामले, चार की मौत

बीते दिन सोमवार को 35 नए केस सामने आए जिसमें संक्रमण दर 5% रही। रविवार को अवकाश होने के कारण 744 सैंपल ही लिए गए थे। इसी के साथ ही चार की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 10:07:31

बीकानेर : रोजाना घट रहे कोरोना केस, 5% संक्रमण दर के साथ मिले 35 नए मामले, चार की मौत

कोरोना के घटते आंकड़े आमजन की चिंता को कम करते नजर आ रहे हैं। बीते दिन सोमवार को 35 नए केस सामने आए जिसमें संक्रमण दर 5% रही। रविवार को अवकाश होने के कारण 744 सैंपल ही लिए गए थे। इसी के साथ ही चार की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 166 मरीज रिकवर भी हुए हैं। इनमें पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के अलावा वे भी शामिल हैं, जो घर पर ही इलाज ले रहे हैं। कुल एक्टिव केस अब 445 ही रह गए हैं। पीबीएम कोविड हॉस्पिटल में भर्ती चार और मरीजों की मौत हो गई। ये सभी आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे।
पीबीएम हॉस्पिटल में 230 मरीज भर्ती हैं। एमसीएच विंग में कुल 71 मरीज हैं, जिनमें से 56 आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। बाकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में 13 मरीज भर्ती हैं। सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार होम क्वारेंटाइन में इलाज कराने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम हुई है। अब 202 ही ऐसे मरीज हैं, जो कम गंभीर हैं या उन्हें असिमटोमेटिक कोरोना हुआ है। कंटेंटमेंट जोन नौ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 19 ही रह गई है। राजस्थान में रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार, किसी भी जिले में नहीं आए 75 से ज्यादा केस

कोरोना के आंकड़ों की दृष्टि से सोमवार का दिन राजस्थान के लिए बहुत सुखद रहा जहां राज्य में महज 629 नए संक्रमित केस मिले हैं और किसी भी जिले में 75 से ज्यादा केस नहीं आए। 22 मार्च को राज्य में जब 602 केस आए थे, तब सरकार ने 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू किया था। बीते दिन राज्य वहीं स्थिति पर आ गया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी स्थिति खराब है जहां सोमवार को कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। राज्य में जहां कोरोना के नए मरीजों में धीरे-धीरे कमी आती जा ही है, वहीं रिकवर मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दिन 3,429 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद प्रदेश की रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार पहुंच गए। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 15,744 एक्टिव मरीज हैं। जून माह में पहली बार रिकवरी की दर 3 फीसदी से ऊपर गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका