न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आने लगे राजस्थान में सख्त लॉकडाउन के परिणाम, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले

राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 10:12:23

सामने आने लगे राजस्थान में सख्त लॉकडाउन के परिणाम, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं।राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और आज 85 लोगों की मौत हुई है। आज पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले। जिलेवार रिपोर्ट देखे तो जालौर, भीलवाड़ा और धौलपुर में तो रिकवरी रेट 95 फीसदी से ऊपर है।

कोरोना केसों की जिलेवार स्थिति देखे तो आज केवल चार जिलों में ही 200 से ज्यादा केस आए हैं। सबसे ज्यादा 775 केस जयपुर में मिले हैं। जयपुर के अलावा गंगानगर 231, जोधपुर 229 और अलवर 212 संक्रमित केस मिले हैं। इसके अलावा शेष सभी जिलों में पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से कम है। वहीं गंगानगर (16) और डूंगरपुर (11) ऐसे जिले हैं, जहां आज संक्रमण की दर 10 फीसदी या उससे ज्यादा रही है, जबकि करौली और जालौर में ये दर एक फीसदी से भी कम है।

कोरोना के आज सबसे कम केस जालौर और करौली में 6-6 मिले। वहीं प्रतापगढ़, बूंदी, टोंक, झालावाड़, सवाई माधोपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, धौलपुर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर ऐसे जिले हैं, जहां 50 से भी कम केस हैं। इसके अलावा टोंक, सिरोही, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ, करौली, झालावाड, जालौर, धौलपुर, बूंदी, बाड़मेर और बारां में एक्टिव केस भी एक हजार से कम हो गए हैं। वहीं राज्य में भी अब एक्टिव केस कम होकर 71 हजार 99 रह गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल