Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 38 दिन बाद इकाई में पहुंचा मौतों का आंकड़ा, मिले 340 नए संक्रमित और 866 रोगी डिस्चार्ज

बुधवार को मौतों का आंकड़ा 38 दिन बाद इकाई में पहुंचा है। बुधवार काे 5 संक्रमिताें की माैत हुई। 340 नए संक्रमित मिले, वहीं 866 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 11:23:22

जोधपुर : 38 दिन बाद इकाई में पहुंचा मौतों का आंकड़ा, मिले 340 नए संक्रमित और 866 रोगी डिस्चार्ज

शहर में कोरोना मरीजों का गिरता ग्राफ शहरवासियों को राहत दे रहा है। बुधवार को मौतों का आंकड़ा 38 दिन बाद इकाई में पहुंचा है। बुधवार काे 5 संक्रमिताें की माैत हुई। 340 नए संक्रमित मिले, वहीं 866 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले 18 अप्रैल को 8 मरीजों की मौत हुई। कोरोना काल में मई सर्वाधिक संक्रमित मरीजों वाला महीना रहा। मई के 26 दिन में ही 32,439 संक्रमित आ चुके हैं। जबकि 47,157 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा 694 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि जनवरी से अब तक के आंकड़ों को देखें तो 68,112 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 61,201 डिस्चार्ज हुए और 1,138 मरीजों की महामारी ने जान ले ली।
विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में प्रतापनगर में 3, शहर परकोटा में 3, महामंदिर में 16, मसूरिया में 25, शास्त्रीनगर मेें 28, मधुबन में 23, रेजिडेंसी में 12, बीजेएस में 10 पॉजिटिव मिले। ग्रामीण इलाकों में बनाड़ में 28, सालावास में 15, बिलाड़ा में 17, भोपालगढ़ में 8, ओसियां में 64, बावड़ी में 13, फलोदी में 4, शेरगढ़ में 53, बालेसर में 18 संक्रमित मरीज मिले।

एमजीएच में भर्ती राजीव नगर की मधुदेवी (54), ओसियां के रणजीत सिंह (38), एमडीएम में भर्ती शेरगढ़ के चूनाराम (70), एम्स में भर्ती राजपूतों का बास के कालू सिंह (65) एवं रामपुरा भाटिया के मदनलाल (45) की मौत हुई। राजस्थान की संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा, मिले 3,886 नए पॉजिटिव, 107 की गई जान

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया जिसमें 13 मई से लगातार केसों में कमी आ रही है। बीते दिन बुधवार को राज्य में 3,886 नए संक्रमित केस मिले जबकि 107 लोगों की जान गई है। मंगलवार की तुलना में संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, लगातार रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केसों की संख्या में कमी हुई है। बुधवार को 13,192 मरीज ठीक हुए जिससे प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 78,126 रह गया. खास बात ये रही कि आज 33 में से 8 जिले ऐसे है जहां संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे रही, जबकि 20 जिले ऐसे है जहां पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका