न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : नामी लोगों की हूबहू आवाजें निकाल करता था ठगी, 100 से ज्यादा को शिकार बना ऐंठे करोड़ों रूपये

जयपुर पुलिस ने एक ठग को ब्यावर से गिरफ्तार किया है जो नामी लोगों की हूबहू आवाजें निकाल ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 12:04:28

जयपुर : नामी लोगों की हूबहू आवाजें निकाल करता था ठगी, 100 से ज्यादा को शिकार बना ऐंठे करोड़ों रूपये

जयपुर पुलिस ने एक ठग को ब्यावर से गिरफ्तार किया है जो नामी लोगों की हूबहू आवाजें निकाल ठगी की वारदात को अंजाम देता था। बदमाश 8वीं पास हैं और अबतक 100 से ज्यादा लोगों को शिकार बना करोड़ों रूपये ऐंठ चुका हैं। माणक पुलिस ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुरेश के ठगी के खुलासे हो रहे हैं। ज्वैलर्स से जयपुर में ठगी का मामला सामने आने पर कई लोगों को ठग का पता लगा। जयपुर में भी 10 से अधिक और राजस्थान में 100 से ज्यादा व्यापारियों से अधिकारी व मजिस्ट्रेट बनकर ठगी कर चुका है। इसके खिलाफ अभी राजस्थान में 60 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस की एक टीम पाली व जोधपुर में उसके घर जाकर सर्च करेगी।

जांच में पता लगा कि बांसवाड़ा में भी सुरेश ने मिमिक्री करके बिजनेसमैन से 35 लाख रुपए हड़प लिए थे। बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था। 13 महीने तक वह जेल में बंद रहा। 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने जयपुर में ज्वैलर्स को ठगने की योजना बना डाली।

माणक चौक थानाधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुरेश कुमार घांची उर्फ भैराराम (34) निवासी रजतसागर रामदेव रोड पाली को अजमेर जिले के ब्यावर से गिरफ्तार किया है। 7 सितंबर को सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के जयपुर अध्यक्ष व ज्वैलर्स कैलाश मित्तल के नंबर पर कॉल किया था। आरोपी ने कैलाश मित्तल को माणक चौक इंचार्ज सुरेंद्र यादव के नाम से फोन किया था। उनकी आवाज निकाल कर ज्वैलर्स से बहुत जरूरी काम बता कर 3.50 लाख रुपए मांगे। पहले तो कैलाश भी रुपए मांगने की बात सुनकर सोच में पड़ गए। फिर उन्होंने रुपए भेज दिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने थानाधिकारी से बात की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल लेकर आरोपी की लोकेशन निकाली। उसे अजमेर के ब्यावर से गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट