न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : प्रेमी जोड़े ने शादी की तो पंचों ने परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर लगाया 34 लाख का जुर्माना

बाड़मेर जिले के सिवाना थाने के मायलावास गांव से जहां एक प्रेमी जोड़े के शादी करने पर उनके परिवारों को बी ही सजा भुगतनी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 8:05:28

बाड़मेर : प्रेमी जोड़े ने शादी की तो पंचों ने परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर लगाया 34 लाख का जुर्माना

राजस्थान के गांव में आज भी पंचायत व्यवस्था का प्रचलन हैं जिसमें पंचों का फैसला सर्वमान्य होता हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें पंचायत के फैसले रूढ़ीवादी परंपराओं और अन्याय को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसका एक मामला सामने आया हैं बाड़मेर जिले के सिवाना थाने के मायलावास गांव से जहां एक प्रेमी जोड़े के शादी करने पर उनके परिवारों को बी ही सजा भुगतनी पड़ी। यहां पंचों ने परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर उनपर 34 लाख का जुर्माना लगाया। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ विवाह में मदद करने वाले चचेरे भाई और उसके परिवार को भी सजा सुनाई गई। इस पूरे मामले में दोनों पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद सिवाना थाने में मामला दर्ज हो सका। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सिवाना थाना इलाके की लूदराडा गांव के रहने वाले अंगार सिंह, फौज सिंह ने सिवाना थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है कि जातीय पंचों ने मिलकर उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया है। इतना ही नहीं खानपान की चीजों और पानी पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इन पर आरोप लगाया गया कि एक साल पहले चचेरे भाई की पुत्री ने सिवाना के प्रेम सिंह पुरोहित के साथ शादी कर ली थी जिसमें इन परिवारों ने खुलकर मदद की थी।

अदालत की शरण लेने के बाद हुई एफआईआर पीड़ित अंगार सिंह के अनुसार पिछले लंबे समय से कुछ लोग उन्हें सामाजिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे और आखिर में जुलाई के महीने में पंचायत बुलाकर पहले तो 51-51 हजार रुपये लिए और उसके बाद सीधे तौर पर आरोप लगा दिया कि प्रेम विवाह में मदद की है। पीड़ित फौज सिंह के अनुसार, जबरन पंचायत में खड़ा करके दोनों परिवारों को अपमानित भी किया गया और यह फैसला सुनाया गया कि 12- 12 साल के लिए दोनों परिवारों को समाज से बहिष्कृत किया जाता है। साथ ही 17-17 लाख का भारी जुर्माना भी देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल