न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद कल आए सबसे कम मामले, 33 नए संक्रमित और 123 हुए रिकवर

बुधवार को 33 पॉजिटिव केस सामने आए तथा रिकवर 123 मरीज हुए जो जिले के लिए काफी सुखद संकेत है। जिले में अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद से अब तक के सबसे कम कोरोना के केस हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 11:41:41

टोंक : अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद कल आए सबसे कम मामले, 33 नए संक्रमित और 123 हुए रिकवर

बुधवार को 33 पॉजिटिव केस सामने आए तथा रिकवर 123 मरीज हुए जो जिले के लिए काफी सुखद संकेत है। जिले में अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद से अब तक के सबसे कम कोरोना के केस हैं। प्रतिदिन सौ से अधिक केस सामने आ रहे थे। लेकिन मई माह के दूसरे पखवाडे में राहत मिली तथा वर्तमान में अब 50 से कम केस सामने आने लगे हैं। जिले में मई के प्रथम पखवाड़े में जहां एक्टिव केस की संख्या 18 सौ से अधिक हो गई थी। लेकिन अब स्थितियां ये हैं कि एक्टिव केस 520 हो गए हैं। जिसमें होम आइसोलेशन में 318 मरीज उपचार ले रहे हैं। बुधवार को होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे 118 मरीज रिकवर हुए।

राहत की बात ये हैं कि इस माह 26 दिनों में 2950 केस सामने आए, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 4219 हो गई। अब कंटेनमेंट जोन में कमी आने की स्थितियां भी बनने लगी है। जिले में गत अप्रैल से अब तक 9431 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से अब तक 8833 केस रिकवर हो चुके हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक 78 मौतें हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 3728 केस सामने आए थे। लेकिन इस वर्ष अब तक 5703 केस सामने आ चुके हैं।

बुधवार को मिले आंकड़ो में सबसे अधिक केस मालपुरा में 13 सामने आए हैं। जबकि टोडारायसंह व उनियारा में एक-एक, टोंक शहर में 9, टोंक ग्रामीण में 4, देवली में 2, निवाई में 3 केस सामने आए हैं। अभी कंटेनमेंट जोन 72 हैं। जहां पांच से ज्यादा मरीज सामने आते हैं, उस एरिया को कंटेनमेंट जोन 14 दिन के लिए बना दिया जाता है। लेकिन अब रिकवर होने की संख्या प्रतिदिन सौ से अधिक होने के कारण कंटेनमेंट जोन में भी एक दो दिन में कमी आने के आसार है।

राजस्थान की संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा, मिले 3,886 नए पॉजिटिव, 107 की गई जान

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया जिसमें 13 मई से लगातार केसों में कमी आ रही है। बीते दिन बुधवार को राज्य में 3,886 नए संक्रमित केस मिले जबकि 107 लोगों की जान गई है। मंगलवार की तुलना में संक्रमण दर में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, लगातार रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केसों की संख्या में कमी हुई है। बुधवार को 13,192 मरीज ठीक हुए जिससे प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 78,126 रह गया. खास बात ये रही कि आज 33 में से 8 जिले ऐसे है जहां संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे रही, जबकि 20 जिले ऐसे है जहां पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल