न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 33 में से 18 जिलों में नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस, 99 फीसदी पहुंची रिकवरी रेट

बीते दिन 74 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जिसके बाद एक्टिव केस 661 ही बचे हैं। राज्य में की रिकवरी रेट देखे तो 99 फीसदी पर पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 11:21:00

राजस्थान के 33 में से 18 जिलों में नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस, 99 फीसदी पहुंची रिकवरी रेट

प्रदेश में कोरोना का कहर थमते हुए सुखद आंकड़े देने लगा हैं। बीते दिन सोमवार को राजस्थान के 33 में से 18 जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला हैं। बीते दिन प्रदेश में कुल मिलाकर 33 मामले आए हैं। बीते दिन 74 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जिसके बाद एक्टिव केस 661 ही बचे हैं। राज्य में की रिकवरी रेट देखे तो 99 फीसदी पर पहुंच गई। पूरे राज्य में कोरोनाकाल में अब तक कुल 9,53,159 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जिनमें से 9,43,553 लोग रिकवर हो चुके है। वहीं 8945 मरीजों की इनमें से जान जा चुकी है।

जयपुर के नजरिए से अच्छी खबर यह रही कि यहां इस साल पहली बार कोरोना के केस सिंगल डिजिट में आए है। जयपुर में आज 5 लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट देखे तो आज जयपुर और जोधपुर ही ऐसे दो जिले है जहां 5 और 7 केस मिले है, जबकि शेष 13 जिलों में 3 या उससे भी कम संख्या में व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य के 33 में से 2 जिले धौलपुर और बूंदी कोरोना मुक्त हो चुके है। वहीं 5 जिले ऐसे है जो जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएंगे। इन जिलों में अब केवल एक-एक कोरोना का एक्टिव केस बचा है। इसमें बांसवाड़ा, बारां, जालौर, पाली और प्रतापगढ़ है। वहीं जयपुर में सबसे ज्यादा 188 एक्टिव केस है। इसके अलावा अलवर में 90, जोधपुर में 51, उदयपुर 39, दौसा में 32 और सीकर में 29 एक्टिव केस है।

कोरोना एक्टिव केस में बड़ी गिरावट, जान गंवाने वालों के आंकड़े में अचानक आई उछाल

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30,818 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 48,916 ठीक हुए और 2,024 की मौत हुई। जान गंवाने वालों के आंकड़े में अचानक उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, यह मध्यप्रदेश में 1,478 पुराने केस को जोड़ने की वजह से हुआ है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल