Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : थमने की ओर अग्रसर है कोरोना की दूसरी लहर का उफान, 323 नए संक्रमित, 1291 हुए ठीक

शनिवार को 323 नए संक्रमित मिले और 1291 मरीज ठीक हुए हैं। अब जोधपुर में एक्टिव केस की संख्या 8,252 रह गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 May 2021 1:08:34

जोधपुर : थमने की ओर अग्रसर है कोरोना की दूसरी लहर का उफान, 323 नए संक्रमित, 1291 हुए ठीक

ठीक होने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे है। कोरोना की दूसरी लहर का उफान अब थमने की ओर अग्रसर है। शनिवार को 323 नए संक्रमित मिले और 1291 मरीज ठीक हुए हैं। अब जोधपुर में एक्टिव केस की संख्या 8,252 रह गई है। जोधपुर में कल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। नए संक्रमितों से अधिक रोगी डिस्चार्ज होने का सिलसिला लगातार 10 दिन से जारी है, इससे रिकवरी रेट में अच्छा सुधार हुआ है। ऐसे में 6 मई को जो रिकवरी रेट 68.40% तक गिरी थी, वह फिर से 87.58% पहुंच चुकी हैं। लेकिन लगातार हो रही मौतों का सिलसिला नहीं थमना चिंता का विषय बना हुआ है। मई में पॉजिटिव 31,145, डिस्चार्ज 431,273 और 656 ने दम तोड़ा। जबकि जनवरी से अब तक 66,818 पॉजिटिव, 57,317 डिस्चार्ज व 1100 मौतें हुई हैं।
पाबंदियों और बंद का असर यह है कि एक ओर तो संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, वहीं अस्पतालों में भी इसका असर दिख रहा है। जिले में कोरोना का इलाज कर रहे छोटे-बड़े 54 अस्पतालों में अब मरीजों के लिए बेड उपलब्ध होने लगे हैं। इन अस्पतालों में 3,279 बेड कोरोना के लिए चिह्नित हैं। इनमें से 1,132 बेड, यानी करीब 34 प्रतिशत शुक्रवार को खाली थे। 2,158 बेड पर ही मरीज भर्ती थे। शहर के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एमडीएम में भी कई बेड खाली पड़े हैं। यहां सामान्य आइसोलेशन के सारे के सारे 30 बेड खाली हैं। 805 ऑक्सीजन बेड में से 137 बेड खाली हैं। यहां बेड की स्थिति दिन में तीन बार अपडेट की जा रही है। गलियारों में लगे सारे 30 बेड खाली हैं, केवल एक-दो मरीज ही भर्ती हैं। राजस्थान में घटकर 10 फीसदी पर आई संक्रमण दर, मिले 6103 नए मरीज, 115 लोगों की मौत

कोरोना का संक्रमण राजस्थान में नियंत्रण में आता दिखाई दे रहा हैं जहां शनिवार को 39 दिन बाद संक्रमण की दर घटकर 10 फीसदी पर आ गई और राज्य में 6103 नये मरीज मिले है, जबकि 115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जयपुर को छोड़कर शेष सभी 32 जिलों में 500 से कम नये केस मिले है। वहीं 33 में से 26 जिले ऐसे है, जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से भी नीचे रही है। राज्य में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के केस कम आ रहे है उसकी तुलना में मौत की संख्या अभी भी ज्यादा है। शनिवार को 115 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इसमें जयपुर में 21, जोधपुर में 11, उदयपुर 8, पाली, अलवर में 7-7 और भरतपुर जैसलमेर में 5-5 मौत हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना से मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका