न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सुधर रहे कोरोना से हालात, सभी जिलों में 50 से कम केस, गिरा मौतों का आंकड़ा

बीते दिन रविवार को राज्य में 308 नए मरीज आए हैं। जबकि वहीं 1260 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए। दूसरी लहर में पहली बार ऐसा हुआ जब सभी जिलों में नए मरीजों की संख्या 50 से भी कम रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 10:37:02

राजस्थान में सुधर रहे कोरोना से हालात, सभी जिलों में 50 से कम केस, गिरा मौतों का आंकड़ा

कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहा हैं जहां हर दिन आने वाले संक्रमितो की संख्या कम होती जा रही हैं। बीते दिन रविवार को राज्य में 308 नए मरीज आए हैं। जबकि वहीं 1260 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए। दूसरी लहर में पहली बार ऐसा हुआ जब सभी जिलों में नए मरीजों की संख्या 50 से भी कम रही है। राजस्थान में अब भी हर रोज रिकवर मरीजों की संख्या करीब एक हजार के आस-पास प्रतिदिन रहती है। इसके चलते एक्टिव केस कम होकर 7,441 पर पहुंच गए। वहीं प्रदेश की रिकवरी रेट 98 फीसदी के भी पार कर गई। राज्य में संक्रमण की दर एक फीसदी से कम रही। कुल 44,742 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 308 की रिर्पोट पॉजिटिव निकली। राजस्थान की स्थिति देखें तो अभी तक कोरोना से 9 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 9.33 लाख लोग रिकवर हो चुके है। वहीं 8,822 मरीजों की इस बीमारी से अब तक जान जा चुकी है।

कोरोना के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने जयपुर में आज राहत की सबसे बड़ी बात ये है कि आज इस बीमारी से यहां एक भी मौत नहीं हुई। यही नहीं जयपुर के अलावा 27 और ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना से किसी की जान नहीं गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जारी रिपोर्ट देखें तो आज सबसे ज्यादा 49 केस अलवर में आए हैं, वहीं जयपुर में 48 मरीज मिले। इन दो जिलों के अलावा 10 ऐसे जिले है, जहां डबल डिजीट में केस मिले हैं। इसमें अजमेर, बीकानेर, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, सीकर और उदयपुर शामिल हैं। राजस्थान में जिलेवार स्थिति देखें तो आज करौली, धौलपुर, बारां और बांसवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के आज एक भी केस नहीं मिले हैं। वहीं भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जालौर, राजसमंद और सवाई माधोपुर ऐसे जिले हैं, जहां केवल एक-एक मरीज ही आज मिला है।

देश में रविवार को मिले 70,984 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10 लाख से कम

देश में नए कोरोना मरीजों के मिले की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते दिन यानी रविवार की बात करे तो 70,984 नए कोरोना मरीज मिले। 3,922 लोगों की मौत भी हुई। 1 लाख 19 हजार 469 मरीज ठीक भी हुए। बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,485 की कमी आई इसके साथ ही देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख 68 हजार 961 हो गई है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई। आपको बता दे, 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 कोरोना एक्टिव मरीज थे, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल