न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : 30 नए संक्रमितो के मुकाबले 55 रोगियों ने किया रिकवर, चार सौ से नीचे आया एक्टिव केस का आंकड़ा

बीकानेर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या महज 30 रही। सुबह की पहली रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव आए थे लेकिन शाम को यह संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 6:18:26

बीकानेर : 30 नए संक्रमितो के मुकाबले 55 रोगियों ने किया रिकवर, चार सौ से नीचे आया एक्टिव केस का आंकड़ा

जिस गति से अन्य शहरों में कोरोना खत्म हो रहा हे, उस गति से बीकानेर में ग्राफ नीचे नहीं उतर रहा है। राज्य के कई जिलों में अब सिंगल डिजिट में ही कोरोना रोगी रह गए। बीकानेर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या महज 30 रही। सुबह की पहली रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव आए थे लेकिन शाम को यह संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच गई। अच्छी खबर ये है कि बीकानेर में बुधवार को 55 रोगियों ने रिकवर किया तो पीबीएम अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में कमी आई। अब यहां 191 संक्रमित ही भर्ती है। बीकानेर में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। एक बार दस हजार तक पहुंचे एक्टिव केस की संख्या अब 395 रह गई है। होम कोरेंटाइन संक्रमित भी अब 199 है। ऐसे में पिछले दो महीने के सबसे कम एक्टिव केस बीकानेर में रह गए हैं।

मंगलवार को लिए गए सैंपल की बुधवार को आई रिपोर्ट में पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी में छह पॉजिटिव केस आए हैं, जबकि यहां से करीब 170 सैंपल लिए गए थे। ना सिर्फ पॉजिटिव केस कम हुए हैं बल्कि सेम्पल भी बहुत कम आ रहे हैं। जस्सूसर गेट स्थित सैटेलाइट अस्पताल में 57 टेस्ट किए गए। इनमें महज दो पॉजिटिव आए हैं। एक मुरलीधर व्यास नगर और दूसरा रामपुरा बस्ती में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में ठुकरियासर में एक पॉजिटिव केस मिला है। श्रीडूंगरगढ़ के ही सेरुणा में भी एक पॉजिटिव है। यह बीस वर्षीय युवक है। नोखा में अब तक एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है हालांकि यहां के तीन सैंपल की जांच फिर से हो रही है। ऐसे में एक पॉजिटिव मिल सकता है। यह तीनों सेम्पल नोखा कस्बे के वार्ड 42, 35 और बीस के निवासी है। शहर की डिस्पेंसरी में सबसे ज्यादा पॉजिटिव दे रहे फोर्ट डिस्पेंसरी में बुधवार को यह संख्या शून्य रही।

राजस्थान में केवल जयपुर ने लगाया संक्रमण का शतक, 15 जिलों में एक भी मौत नहीं

राजस्थान में कोरोना महामारी अब काबू में होती नजर आ रही हैं जहां संक्रमण की की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। राजस्थान में बुधवार को 520 कोरोना के नए केस सामने आए। इसके अलावा 30 मौत भी हुई। वहीँ 2282 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। राजस्थान में अब 11,832 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 47 हजार 932 सैंपल लिए गए। जबकि 520 केस नए केस आए। ऐसे में प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.94 फीसदी हैं। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 15 जिलों में एक भी मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई। इनमें धौलपुर और बारां ऐसे जिले हैं। जहां कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया और ना ही किसी मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल