न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'इम्युनिटी बढ़ाओ, सब बर्दाश्त कर लोगे', जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार के मंत्री का बेतुका बयान

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की वजह से कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर विधानसभा में नाराज हो गए, वहीं अब उनके मंत्री समीर महासेठ ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 9:20:28

'इम्युनिटी बढ़ाओ, सब बर्दाश्त कर लोगे', जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार के मंत्री का बेतुका बयान

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की वजह से कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर विधानसभा में नाराज हो गए, वहीं अब उनके मंत्री समीर महासेठ ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है। आपको बता दे, जहरीली शराब पीने से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और आशंका जताई जा रह है कि ये मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। छपरा सदर अस्पताल में 6 लोगों का इलाज अब भी जारी है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 24 से ज्यादा लोग अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। छपरा सदर अस्पताल में बुधवाररात 11 बजे के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। बता दें कि बिहार में बीते 6 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

इम्युनिटी बढ़ाओ जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे

दरअसल एक खेल कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जब महागठबंधन सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री समीर महासेठ से लोगों की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'खेलकूद से पावर बढ़ाओ - जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे।' इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, 'बिहार में मिलने वाली शराब जहर है और इन जहरीली शराब को पीने और मरने से बचना है तो इम्युनिटी बढ़ाओ।'

बता दें कि इससे पहले जहरीली शराब से मौत को लेकर पूछ गए सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर ही हमला बोल दिया था। वहीं आरजेडी विधायक रामबली चंद्रवंशी ने तो जहरीली शराब से हुई मौत का ही मजाक उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि शराब से लोग मर रहे हैं, दूसरी बीमारी और दूसरी दुर्घटना से भी मर रहे हैं, मरना-जीना बड़ी बात नहीं है।

इन लोगों की हुई मौत

जहरीली शराब की वजह से जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनमें विजेन्द्र राय, हरेंद्र राम, रामजी साह, अमित रंजन, संजय सिंह, कुणाल सिंह, अजय गिरी, मुकेश शर्मा, भरत राम, जयदेव सिंह, मनोज राम, मंगल राय, नासिर हुसैन, रमेश राम, चन्द्रमा राम, विक्की महतो, गोविंद राय, ललन राम, प्रेमचंद साह, दिनेश ठाकुर, सीताराम, विश्वकर्मा पटेल, जयप्रकाश सिंह, सुरेन साह, जतन साह,सुरेन साह, विक्रम राज, दशरथ महतो, केसर महतो शामिल हैं। जहरीली शराब पीने से एक ही घर में पिता और बेटे की भी मौत हुई है।

मिल रहा है तभी तो पीकर मर रहे है

जहरीली शराब से दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत के बाद जब वहां लोगों से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, लगातार पीते थे, मिल रहा है तो पी ही रहे हैं, सब जगह मिल रहा है। लोग ऐसे ही मर रहे हैं, मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि नहीं मिलता। मुख्यमंत्री ही जानेंगे कि बंद है कि मिल रहा है, मिल रहा है तभी तो पीकर मर गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत