न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास मुठभेड़, 3 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास बसंतगढ़ में बुधवार को मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 7:04:50

जम्मू में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास मुठभेड़, 3 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास बसंतगढ़ में बुधवार को मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए। उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान बसंतगढ़ पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले सेना और पुलिस ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। कठुआ जिले में आज भारतीय सेना के विशेष बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सफल ऑपरेशन के तहत तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।

जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के घायल होने के कुछ ही घंटों बाद यह मुठभेड़ हुई।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र शासित प्रदेश में हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखने को मिल रही हैं। यह क्षेत्र में 10 वर्षों में होने वाला पहला चुनाव है। तीन चरणों में होने वाले चुनाव 18 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव क्रमशः 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की 1 पैराशूट बटालियन, 22 गढ़वाल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) शामिल है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की और इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से होगी। सुरक्षा बलों ने चुनाव से पहले क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

बीते महीने जम्मू और कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे, जिन्हें कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में 'ढोक' (मिट्टी के घरों) में देखा गया था। पुलिस ने उनके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

बता दें कठुआ जिले में 8 जुलाई को माचेडी के सुदूर वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा घातक हमला किया गया था। इस हमले में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे। व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े कश्मीर टाइगर्स के आतंकवादी अभी तक पकड़ में नहीं आ पाए हैं। वे पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर आए थे। एक्स पर एक पोस्ट में, पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए। इन्हें आखिरी बार जिले के ऊपरी इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों के 'ढोक' में देखा गया था। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने चार आतंकवादियों का स्केच जारी किए हैं, जिन्हें आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार में देखा गया था। कठुआ पुलिस ने अपने पोस्ट में कहा, “... कार्रवाई योग्य सूचना के लिए प्रत्येक आतंकवादी पर 5 लाख का इनाम है। आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत