न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में रही संक्रमितो की संख्या, 72 घंटों में नहीं हुई कोई मौत

नए मरीजों की संख्या दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में आ पहुंची है। पिछले दो दिनों में नए मरीज केवल 5 ही मिले हैं। सोमवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 12:11:51

बाड़मेर : दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में रही संक्रमितो की संख्या, 72 घंटों में नहीं हुई कोई मौत

अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। नए मरीजों की संख्या दूसरे दिन भी सिंगल डिजिट में आ पहुंची है। पिछले दो दिनों में नए मरीज केवल 5 ही मिले हैं। सोमवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। एक्टिव केस घटकर 95 हो गए हैं। अच्छी खबर यह है कि 72 घंटों में एक भी कोरोना मरीज की मौत नही हुई हैं। इस दूसरी लहर की जंग अब हम लोग जीत रहे हैं। कोरोना संक्रमण के नए मरीज घटने जा रहे हैं। बाड़मेर में पिछले सात दिनों में 4632 लोगों की कोरोना जांच की गई इसमें से 85 नए कोराेना पॉजिटिव मरीज आए हैं। 162 मरीज रिकवर हुए हैं। 8 जून को एक्टिव मरीज 162 थे आज सोमवार को घटकर 95 हो गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि सोमवार को बाड़मेर जिले में 331 सैंपल की जांच हुई। जिसमें सिर्फ 3 पॉजिटिव केस आए हैं। 328 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को 11 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा शतक से नीचे पहुंच कर 95 रह गया है। सोमवार को पॉजिटिव दर 0.90 प्रतिशत रही है। जिले में एक्टिव 16 कोविड सेंटरों में तीन कोविड सेंटर में केवल 7 मरीज ही भर्ती हैं। अप्रैल 2020 से अब तक कुल 244108 लोगों के कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 15907 मरीज पॉजिटिव आए हैं। 24 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

राजस्थान में कम हुए कोरोना के मामले लेकिन एक बार फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा

कोरोना के नजरिए से राजस्थान में राहत की खबर है। राजस्थान में कोरोना के मामले कम हुए लेकिन एक बार फिर मौतों का आंकड़ा बढ़ा हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 277 नए मामले सामने आए हैं जबकि 20 लोगों की कोरोना से जान चली गई। आज पूरे राज्य में कोरोना से बीमार 1231 मरीज ठीक हुए। इससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई। प्रदेश में अब केवल 6467 एक्टिव केस ही बचे है। राजस्थान की कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक पूरे राज्य में 9 लाख 49 हजार 961 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके है, जबकि इनमें से 8842 लोगों की जान चली गई। वहीं 9 लाख 34 हजार 652 मरीज इस बीमारी से रिकवर हो चुके है। प्रदेश में रिकवरी रेट अब 98.38 फीसदी पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल