न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : 545 सैंपल की जांच में मिले सिर्फ तीन पॉजिटिव, 99.15 पर पहुंच गई रिकवरी दर

शुक्रवार को 545 सैंपल की जांच में तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 5 संक्रमितों के रिकवर होने के बाद अब शुक्रवार तक 55 एक्टिव केस बचे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 10:48:37

दौसा : 545 सैंपल की जांच में मिले सिर्फ तीन पॉजिटिव, 99.15 पर पहुंच गई रिकवरी दर

घटते कोरोना की वजह से चिकित्सा विभाग के साथ लोग भी राहत की सांस ले रहे हैं। यहां शुक्रवार को 545 सैंपल की जांच में तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 5 संक्रमितों के रिकवर होने के बाद अब शुक्रवार तक 55 एक्टिव केस बचे हैं तथा जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में सिर्फ एक संक्रमित मरीज इलाज के लिए भर्ती है। जिले की रिकवरी दर भी 99.15 पर पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म होने की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें दौसा ग्रामीण, बांदीकुई व सिकराय ब्लॉक में एक-एक केस है। वहीं दौसा शहर, लालसोट व महुवा ब्लॉक में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में अब तक 1 लाख 44 हजार नौ लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1 लाख 43 हजार 639 की रिपोर्ट की जांच आ चुकी है। 13 हजार 13 हजार 572 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं तथा 13 हजार 456 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जिले में इन दिनों नए मरीजों का यह आंकड़ा पिछले दो माह बाद न्यूनतम स्तर पर है। जून माह से अब प्रतिदिन नए पॉजिटिव की संख्या कम होती जा रही है। हालांकि कम सैम्पलिंग होना भी एक कारण माना जा रहा है। फिर भी जांच किए जाने वाले सैम्पलों की पॉजिटिविटी दर के अनुसार भी कोरोना अब थमता दिख रहा है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण पड़ने लगा फीका, 150 नए मामले और गई नौ लोगों की जान

राजस्थान में कोरोना संक्रमण सुस्त पड़ने लगा हैं जहां 2 मई को सर्वाधिक 18298 संक्रमित मिले थे और अब बीते दिन सिर्फ 150 मामले सामने आए हैं। वहीं इस घातक संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी। आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 620 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3783 पहुंच गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8884 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के लिए अच्छी खबर है। 22 जिले एक साथ डेल्टा वैरिएंट को हराकर कोरोना फ्री होने की दहलीज हैं। 22 जिलों में एक्टिव रोगी सौ से कम हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल