न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह के मुकाबले शाम की रिपोर्ट में आए ज्यादा संक्रमित

सुबह की रिपोर्ट में सिर्फ 13 मरीज मिले जबकि शाम कि रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 28 पर पहुंच गया. उम्मीद की जा रही थी कि शाम तक बीस से ज्यादा आंकड़ा नहीं होगा। इसके विपरीत सुबह से ज्यादा 15 पॉजिटिव शाम को आये हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 7:23:55

बीकानेर : कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह के मुकाबले शाम की रिपोर्ट में आए ज्यादा संक्रमित

कोरोना का दौर जारी हैं जहां आए दिन आंकड़ों का गणित अपना खेल दिखा रहा है. बीकानेर में कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी हैं जहां सुबह की रिपोर्ट में ज्यादा संक्रमित मिलते थे. वहीँ उसके उलट सुबह की रिपोर्ट में सिर्फ 13 मरीज मिले जबकि शाम कि रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 28 पर पहुंच गया. उम्मीद की जा रही थी कि शाम तक बीस से ज्यादा आंकड़ा नहीं होगा। इसके विपरीत सुबह से ज्यादा 15 पॉजिटिव शाम को आये हैं। लंबे समय बाद आज रिकवरी से ज्यादा पॉजिटिव केस रहे। शुक्रवार को रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या 26 ही थे, जबकि पॉजिटिव का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के भर्ती के होने का सिलसिला अभी भी जारी है, हालांकि यहां भर्ती रोगियों की संख्या अब 170 ही रह गई है। बीकानेर में कुल एक्टिव केस अब 368 है, जो कल के मुकाबले ज्यादा है।

शुक्रवार की एक दुखद खबर ये भी है कि दिनभर में चार कोरोना रोगियों की मौत हो गई। इन रोगियों में सबसे ज्यादा पीबीएम अस्पताल में लिए गए सेम्पल में निकले हैं। शहरी डिस्पेंसरी में अब इक्का-दुक्का संक्रमित ही सामने आ रहे हैं, वहीं ग्रामीण डिस्पेंसरी में भी रोगी शून्य हैं।​​​​​ श्रीडूंगरगढ़ हॉट स्पॉट रहा है, लेकिन शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या जीरो है। वहीं आज मिलिटरी हॉस्पिटल में भी कोई पॉजिटिव केस नहीं आने की अच्छी खबर भी है।

जस्सूसर गेट स्थित सेटेलाइट अस्पताल से एक ही दिन में दो सौ से जयादा पॉजिटिव आने का सिलसिला कई दिनों तक चला था, अच्छी खबर है कि अब यहां एक भी पॉजिटिव नहीं आ रहा है। इसी तरह गंगाशहर में भी एक ही पॉजिटिव है। जयनारायण व्यास कॉलोनी, गांधी नगर व रानी बाजार में दो-दो पॉजिटिव हैं, जहां अभी सख्ती रहनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीडूंगरगढ़ में पॉजिटिव की संख्या शून्य पर पहुंच गई है।

कमजोर पड़ने लगा राजस्थान में कोरोना, 10 हजार से नीचे आया एक्टिव केस का आंकड़ा

कोरोना की दूसरी लहर अब अपना प्रभाव कम करती हुई नजर आ रही हैं जहां दूसरी लहर में शुक्रवार को पहली बार 500 से कम नए केस मिले हैं। बात करें शुक्रवार के आंकड़ों की तो पिछले 24 घंटे के अंदर पूरे राज्य में 446 नए मरीज मिले हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। दूसरी लहर में यह पहला मौका है जब पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी से भी कम रहा। राजस्थान में एक्टिव केस 10 हजार से नीचे 9,023 पर पहुंच गए हैं। रिकवर मरीजों की संख्या अब भी हर रोज एक हजार से ज्यादा रहती है। शुक्रवार को भी 1,475 मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। हालांकि मौत की संख्या अब भी कम नहीं हुई है। कल सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ में 5 लोगों की कोरोना से जान गई है, जबकि पूरे राज्य में 27 मरीजों ने दम तोड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल