न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार, 2648 नए मामले और 11177 हुए रिकवर

राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 11:40:32

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार, 2648 नए मामले और 11177 हुए रिकवर

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य में कुल 46,536 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें से 2648 पॉजिटिव निकले। संक्रमण की दर 6 फीसदी से भी कम दर्ज हुई। राज्य में लॉकडाउन के बाद से लगातार केसों की संख्या में कमी आ रही है। 15 से 21 मई तक राजस्थान में 67,607 संक्रमित केस आए थे, जबकि 1003 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन इस सप्ताह 22 से 28 मई के बीच संक्रमित केस 37,174 ही मिले हैं, जबकि मौत की संख्या 706 रही।

सबसे ज्यादा संक्रमित 501 जयपुर में आए हैं। यहां 2003 लोग रिकवर हुए, जबकि 17 लोगों की जान चली गई। जयपुर के अलावा राज्य में कोई ऐसा जिला नहीं जहां 200 केस आए हो। 33 में से 17 ऐसे जिले हैं, जहां 50 से भी कम संक्रमित केस मिले हैं, जो काफी सुखद है। राज्य में शुक्रवार को जयपुर के अलावा 10 ऐसे जिले रहे जहां 100 से ऊपर केस आए हैं। इसमें अलवर, जोधपुर, उदयपुर हनुमानगढ़ में 150 से ऊपर, जबकि सीकर, कोटा, बीकानेर, पाली, गंगानगर और झुंझुनूं ऐसे जिले है, जहां 100 से 118 के बीच केस आए हैं। वहीं राज्य में एक्टिव केस भी कम होकर 62,492 पर आ गए। जिलेवार एक्टिव केसों की स्थिति देखे तो सबसे ज्यादा जयपुर में 14,839 एक्टिव केस हैं, जबकि सबसे कम एक्टिव केस 112 जालौर में।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल