न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 28935 सैंपल जांच में मिले 264 नए कोरोना संक्रमित, ब्लैक फंगस से दौ की मौत

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 345 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 1:11:05

उत्तराखंड : 28935 सैंपल जांच में मिले 264 नए कोरोना संक्रमित, ब्लैक फंगस से दौ की मौत

कोरोना में जहां संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे थे वहीँ अब यह आंकड़ा सैकड़ों में रह गया हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 345 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3471 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 7011 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 38 हजार 66 हो गई है। इनमें से तीन लाख 21 हजार 807 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुरुवार को 28935 सैंपल जांच में से 28671 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, चमोली में आठ, चंपावत में 26, देहरादून में 55, हरिद्वार में 45, नैनीताल में 12, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं।

ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज, दो की मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले और मौतें लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 10 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो की मौत हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 423 हो गई है, जबकि 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश में छह और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में चार मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों ही अस्पतालों में भर्ती एक-एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। अब तक देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के 374 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि नैनीताल में 44, उत्तरकाशी में दो, हरिद्वार जिले में तीन मामले मिले हैं। वहीं, 49 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में लगातार 11वें दिन एक लाख से कम केस, मौतों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

देश में कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। लगातार 11वें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम और लगातार चौथे दिन 70 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 मरीजों की जान चली गई है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 61 दिनों में सबसे कम रही। इससे पहले 17 अप्रैल को 1,498 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। बीते दिन 88,977 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती