जोधपुर : सिटी बस में महिला के पर्स से हुई थी 25 हजार की चोरी, गिरफ्तार हुई चार महिलाएं

By: Ankur Thu, 14 Jan 2021 6:42:53

जोधपुर : सिटी बस में महिला के पर्स से हुई थी 25 हजार की चोरी, गिरफ्तार हुई चार महिलाएं

दो दिन पहले सिटी बस में एक महिला के पर्स से 25 हजार रूपए की चोरी हो गई थी जिस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए आज चार महिलाओं को पकड़ा है। महिला चोरों की इस गैंग से पूछताछ की जा रही है। महिलाओं से पुलिस ने चोरी के 25 हजार रूपए भी बरामद किए है। कई और वारदातें खुलने की संभावना बनी है।

उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि जैसलमेर के नाचना की रहने वाली इंद्र कंवर पत्नी दुर्ग सिंह 12 जनवरी को जोधपुर अपनी बेटी के साथ आई थी। वह बीजेएस में किसी परिचित से मिलने के बाद एक सिटीबस में सवार हुई। फिर वह सिटी बस से नई सडक़ पर खरीददारी के लिए उतरी थी। तब उसने अपना पर्स संभाला तो पर्स से 25 हजार रुपए गायब मिले। इस पर अज्ञात शख्स द्वारा पर्स से रूपए चोरी का केस बनाया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी एएसआई जमशेद खां के सुपरविजन में गठित टीमों ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। अभय कमांड कंट्रोल के कैमरों को भी जांचा गया। तब पीडि़त महिला से भी उसके आने जाने का समय नोट किया गया। इस पर सिटी बस में सवार होने वाली कुछ महिलाएं संदिज्ध प्रतीत हुई। बाद में पुलिस ने टीमें लगाकर महिलाओं का पता लगाकर पुलिस ने कई जगहों पर झुगी डेरे लगाए बैठी महिलाओं की तलाश की। इस पर चार महिलाओं को पकडक़र थाने लाया गया। पूछताछ में चोरी करना कबूल किया। चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे रूपए बरामद किए गए है। इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिलाओं की इस गैंग में और भी कोई शामिल हो सकता है, इस बारे में पता लगाने की क कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# सीकर : मांझे की चपेट में आने से जख्मी हुए बच्चे, कई पतंग लूटने के चक्कर में छतों से कूदे

# जोधपुर : बैंक कर्मचारी बन किया फोन, खाते की जानकारी मांग की लाखों की ठगी

# कोटा : पतंग लूटना मासूम के लिए बना जानलेवा, पटरी पर ट्रेन से टकरा मिली दर्दनाक मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com