न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठे सत्र से पहले ही पूरा हुआ 24 विधायकों के 100 सवालों का कोटा, इस बार नहीं पूछ सकेंगे प्रश्न

विधानसभा के छठे सत्र में सबसे ज्यादा सवाल पूछने का नुकसान उन विधायकाें काे हाे गया है जिनका 100 सवाल पूछने का काेटा पूरा हाे गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 9:14:58

छठे सत्र से पहले ही पूरा हुआ 24 विधायकों के 100 सवालों का कोटा, इस बार नहीं पूछ सकेंगे प्रश्न

विधानसभा में विधायक प्रश्न उठाते हैं जिसपर सरकार को जवाब देना होता हैं। सदन में एक सत्र में एक सदस्य 40 तारांकित और 60 अतारांकित सवाल ही लगा सकता है। विधानसभा के छठे सत्र में सबसे ज्यादा सवाल पूछने का नुकसान उन विधायकाें काे हाे गया है जिनका 100 सवाल पूछने का काेटा पूरा हाे गया है। ऐसे विधायकाें की संख्या करीब 24 के आसपास है। ऐसे में सदन में ज्यादा सवाल लगाने से सक्रिय रहने वाले सदस्य जिन्होंने अपने सवालों का कोटा पूरा कर लिया है वे इस सत्र में सवालों से वंचित रहने वाले हैं। जिन सदस्यों के कुल 100 सवाल लग चुके हैं उनके इस सत्र में सवालों को विधानसभा सचिवालय स्वीकार नहीं करेगा। वहीं करीब डेढ़ साै विधायक ऐसे हैं जिन्हें पिछली बार तय काेटे के 100 सवाल नहीं पूछने का फायदा इस बार होगा हाेगा। वे सवाल पूछ सकेंगे। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेसी विधायक हैं।

बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा की इस व्यवस्था का असर ये पड़ेगा कि सक्रिय विधायक निष्क्रिय हाे जाएंगे। यह कांग्रेस की एक साेची समझी साजिश का पार्ट है, क्योंकि इसका असर सबसे ज्यादा बीजेपी पर पड़ा है। वहीं विधायक वासुदेव देवनानी व पार्टी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि छह महीने में इतना कुछ घट जाता है कि जनता से जुड़े सवाल करना जरूरी हाेता है। सत्र की आड़ में ऐसे सक्रिय सदस्यों को सवाल लगाने की अनुमति नहीं देना उनके साथ अन्याय है। सक्रियता अभिशाप हो गई है।

अमृत लाल मीणा, अविनाश गहलोत, इंदिरा, गोपीचंद मीणा, चंद्रकांता मेघवाल, जोराराम कुमावत, धर्म नारायण जोशी, नारायण सिंह देवल, प्रताप सिंह सिंघवी, फूलसिंह मीणा, बलजीत यादव, बिहारीलाल बिश्नोई, भरत सिंह कुंदनपुर, मदन प्रजापत, राजेंद्र राठौड़, रामलाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, वासुदेव देवनानी, शंकर सिंह रावत, शकुंतला रावत, सतीश पूनिया, सुमित गोदारा, सुरेश टांक, हमीर सिंह भायल इस सत्र में सवाल नहीं लगा पाएंगे। बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा 99 सवाल तारांकित और अतारांकित पूछ चुके हैं। ऐसे में वे सिर्फ एक सवाल ही सदन में पूछ पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल